✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद की इस बेटी ने किया कमाल, पढ़िए-आखिर क्यों सीएम से लेकर सभी दे रहे बधाई 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:01:55 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के गोविंदपुर की रहने वाली आनंदिता को मुख्यमंत्री से लेकर सभी लोग बधाई दे रहे है. झारखंड तो गौरवान्वित है ही. वह मलेशिया में होने वाली महिला अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल हुई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सोशल मीडिया एक्स   पर पोस्ट डालकर उसे बधाई दी है. क्रिकेटर आनंदिता को बधाई देने का तांता लगा हुआ है. धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन ने भी उसे बधाई दी है और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है. क्रिकेटर आनंदिता ने भी धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन और जेएससीए पदाधिकारियो के प्रति आभार जताया है. कहा है कि इस मुकाम को हासिल करने में सभी का पूरा सहयोग मिला. आइसीसी विश्व कप टी -20 के लिए टीम इंडिया में चयनित ऑलराउंडर अनंदिता किशोर को धनबाद क्रिकेट संघ ने बुधवार को सम्मानित किया.

धनबाद क्रिकेट संघ ने भी किया सम्मानित 
 
कांको स्थित जेएससीए-एसडीएससीए ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में डीसीए के पदाधिकारियों, महिला क्रिकेट कमेटी के सदस्यों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, धनबाद बार एसोसिएशन व जिला बिल्डर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने अनंदिता को सम्मानित किया और विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर उनकी माताजी को भी शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. धनबाद क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने इस अवसर पर कहा कि यह धनबाद और झारखंड के लिए गर्व की बात है कि आज अनंदिता इस मुकाम तक पहुंची है. अभी हाल ही में खेले गए एशिया कप में भारतीय टीम चैंपियन बनी थी, जिसकी सदस्य अनंदिता भी थी. लेकिन उसे अभी और ऊपर जाना है. अगर वह अपने अंदर छिपी प्रतिभा का उचित प्रयोग कड़ी मेहनत के साथ करेंगी, तो जल्द ही वह सीनियर टीम में खेलती नजर आएगी. उन्होंने जेएससीए का भी आभार जताया कि उन्होंने भी अनंदिता का पूरा सपोर्ट किया. जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य बिनय कुमार सिंह व डीसीए के महासचिव उत्तम विश्वास ने भी अनंदिता को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है.

सम्मान समारोह में यह सभी रहे मौजूद 

डीसीए के कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, बैंक मोड़ चैम्बर के अध्यक्ष प्रमोद गोयल, धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय, मुनमुन बाबू,एकांत गोस्वामी,अशोक चौरसिया, बी एच खान,द्वारिका तिवारी,संजीव राणा,रत्न डे,उमेश कुमार,महफूज अलम, नायब अली,सुनील कुमार,सुधीर पांडे,राम मोहन सिंह,बबलू,शिव शक्ति प्रसाद, शांतनु चौधरी, जावेद खान, रियाज खान, राजन सिन्हा, धनबाद बिल्डर्स एसोसिएशन के अशोक पांडेय, प्रमोद अग्रवाल, धीरज सिंह, बिनोद कुमार, परिमल सिंह, धनबाद जिला चैंबर के सचिव अजय नारायण लाल, डीसीए के एसएन सिंह, जेके नय्यर, साधवेंद्र सिंह, रविजीत सिंह डांग, अशोक सिंह, अशोक चौरसिया, जितेंद्र कुमार सिंह ,महिला कमिटी के बिंदु सिंह,पूनम शर्मा,दीपाली राय व अन्य उपस्थित थे.  

रिपोर्ट-धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadCricketMahilaNational TeamBadhai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.