✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

फिर फ़ायरिंग से दहला गढ़वा का ये इलाका, खुलेआम अपराधियों ने दुकानदार के सीने में मारी गोली

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 28, 2026, 1:44:49 PM

गढ़वा(GARHWA):झारखण्ड के गढ़वा जिले के नगर उंटारी थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव में दिनदहाड़े गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है.जहां नरखोरिया गांव निवासी उमेश मेहता को अज्ञात अपराधी ने दुकान में घुसकर गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

दुकानदार की हालत गंभीर 

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल उमेश मेहता को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है.घायल उमेश मेहता ने बताया कि वह अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी एक युवक आया और सिगरेट व गुटखा मांगा.इसी दौरान अचानक उसने हथियार निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली उनके बाएं कंधे में लगी और आर-पार हो गई.

पढ़े मामले पर एसडीपीओ ने क्या कहा

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली उन्होंने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

रिपोर्ट-धर्मेंद्र कुमार

Tags:Firing in GarhwaFiring news GarhwaCrime newsCrime news Garhwa newsFiring sdpoFiringTrending newsViral newsJharkhandGarhwa

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.