☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में तीसरी आंख बेदम, दुर्गा पूजा में भी नही हुई ठीक, जानिए 116 का करंट स्टेटस

धनबाद में तीसरी आंख बेदम, दुर्गा पूजा में भी नही हुई ठीक, जानिए 116 का करंट स्टेटस

धनबाद(DHANBAD): दुर्गा पूजा बीत गया, दिवाली और छठ सिर पर सवार है. सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं. दुर्गा पूजा में भी दावे किए गए, लेकिन मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक धनबाद में लगे 116 तीसरी आंखों में से 83 अभी भी खराब है. कोर्ट के बाहर लगाए गए 5 सीसीटीवी कैमरे सहित शहर के कुछ मुख्य चौराहों व इलाकों की बात को छोड़ दे तो सभी सीसीटीवी कैमरे खराब है. कोर्ट परिसर में बनाए गए कंट्रोल रूम में लगे स्क्रीन पर सिर्फ 33 कैमरे से इलाकों पर नजर रखी जा रही है.

2017 में शहर भर में लगाया गया था CCTV

आपको बता दें कि 2017 में शहर की हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कई इलाकों में आधुनिक क्लोज सर्किट टीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन आज तक सभी कैमरे एक साथ काम नहीं किया. हालांकि सीसीटीवी कैमरे का फायदा पुलिस को भी मिला था और आम लोगों को भी. रणधीर वर्मा चौक के समीप जज उत्तम आनंद की मौत का पता कैमरे से ही चला था. भाजपा नेता सतीश सिंह की हत्या का खुलासा भी कैमरे की मदद से ही हुआ था. कैमरे के फुटेज के सहारे पुलिस अपराधियों तक पहुंचने में सफल रही. धनबाद का या दुर्भाग्य रहा है कि योजनाएं यहां बनती हैं, शुरू होती है, लेकिन कंटिन्यू नहीं रह पाती. नतीजा होता है कि उसका लाभ नहीं मिल पाता. भारी-भरकम राशि खर्च कर काम किए जाते हैं, लेकिन अगर उस योजना का लाभ जनता तक नहीं पहुंचे तो फिर उस राशि के खर्च का मतलब ही क्या है.

Published at:16 Oct 2022 12:07 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.