✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

एक माह की बच्ची को उठा ले गए चोर, मां पीट रही अपनी छाती, जानिए धनबाद की ये दिल दहलाने वाली घटना

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:51:24 PM

धनबाद(DHANBAD) : अब तक चोरी धन संम्पति की होती आ रही थी पर इतनी चोरी से चोरों का मन नही भर रहा था इसीलिए बीती रात एक माँ के आंचल से नवजात बच्ची को उठा ले भागे धनबाद के चोर.  धनसर थाना क्षेत्र में घटी इस घटना ने लोगों को चौंकाया है. धनसर थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान रोड में एक घर के बाहर शेड में सो रहे एक मजदूर दंपति की एक माह की बच्ची को चोरी कर लिया गया है. बाइक से आए 2 लोगों ने बच्ची को उठा ले गए .मामले की शिकायत दंपति में धनसर थाने में की है. पहले तो पुलिस इस मामले में आनाकानी की लेकिन जब सीसीटीवी का फुटेज सामने आया तो पुलिस इस घटना को टेकओवर किया .

सीसीटीवी में दिखे नवजात को लेकर भागते चोर

शिकायत के बाद रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. घटनास्थल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्ची को चुरा के 2 लोगों का फुटेज कैद हो गया है. बच्ची की गुमशुदगी में करीबी की भूमिका संदेह के घेरे में है. जानकारी के अनुसार चांदमारी निवासी धन कुमार भुइयां दिहाड़ी मजदूर है .शनिवार को मजदूरी के बाद खाना खाकर वह पत्नी, 3 साल के पुत्र और एक माह की बच्ची के साथ शेड में सोया हुआ था .लगातार कई दिनों से वह यही सो रहे थे. रात करीब 10:00 बजे बाइक पर सवार होकर 2 लोग आए. बाइक के पीछे बैठे युवक ने बच्ची को उठा लिया और वहां से भाग गए. थोड़ी देर में बच्ची की मां की नींद खुली तो वह बच्ची को नहीं पाकर रोने लगी. सुबह सामने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज को कुछ लोगों ने खंगाला  तो खुलासा हुआ कि बाइक से आए 2 लोगों ने बच्ची को उठाकर ले गए हैं.

जानिए क्या कहती है माँ किसने चुराया उसका बच्चा

इसके बाद धनसर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की. बच्ची की मां का कहना है कि जन्म के समय में भी अस्पताल में कुछ लोगों ने खर्च किया था. और बच्ची मांग रहे थे .वह एक लाख तक देने को तैयार थे, लेकिन मां ने बच्ची को सुपुर्द नहीं किया. मां ने आशंका व्यक्त की है कि उन्हीं लोगों ने बच्ची को उठाया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:The news postdhanbad newschori

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.