✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी समारोह में गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, उड़ा ले गए लाखों के गहने

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 26, 2026, 11:45:50 AM

रांची (RANCHI): सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड स्थित एक बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया है. अज्ञात बदमाश घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण, नकदी तथा अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. इस मामले में गृहस्वामिनी दिव्या कुमारी मिश्रा ने सुखदेवनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य 23 फरवरी को बिहार के औरंगाबाद में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. 25 फरवरी की सुबह जब वे वापस लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था. कमरे में पहुंचने पर देखा गया कि अलमारी का लॉक तोड़ा गया है. अलमारी में रखे जेवरात, नकद राशि और अन्य मूल्यवान वस्तुएं गायब थीं.

थाने में दी गई शिकायत के मुताबिक चोरी गए सामान में तीन सोने के मंगलसूत्र, एक सोने की चेन, दो जोड़ी सोने की बालियां, मांगटीका, नथ, चांदी की पायल, तीन चांदी की कटोरियां, चांदी के चम्मच, चांदी का दिया और अन्य आभूषण शामिल हैं. पीड़िता ने बताया कि चोरों ने घर के कई हिस्सों की तलाशी ली और व्यवस्थित तरीके से सामान समेटकर ले गए.

घटना की सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके. पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है.

गौरतलब है कि क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. पुलिस का कहना है कि गश्त बढ़ाई जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है.

Tags:ranchiranchi newsranchi latest newsranchi big newsranchi robberyrobbery newstheft newsranchi theft news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.