✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरी, लाखों रुपये, गहने और कार ले उड़े चोर

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 4, 2026, 11:44:26 AM

धनबाद(DHANBAD): के भूली थाना क्षेत्र से एक चोरी की घटना सामने आई है, जहां भूली बस्ती स्थित हड़कू भट्ठा के पास रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक अशोक श्रीवास्तव के घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. हैरानी की बात यह रही कि चोर सिर्फ गहने और नकदी ही नहीं, बल्कि घर में खड़ी कार भी लेकर फरार हो गए.

अशोक श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ इलाज के लिए पुणे गए हुए थे. इसी दौरान उनका घर पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. सोमवार सुबह जब पड़ोसियों की नजर घर के दरवाजे पर पड़ी तो ताला गायब था. शुरुआत में लोगों को लगा कि परिवार वापस लौट आया है, लेकिन दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

शक होने पर जब पड़ोसियों ने अंदर झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए. घर के भीतर का नजारा पूरी तरह अस्त-व्यस्त था. अलमारियां खुली पड़ी थीं और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने जांच शुरू की.

चोरों ने घर में रखी तीन अलमारियों और दो ट्रंक को पूरी तरह खंगाल डाला. चोर करीब 8 लाख रुपये के सोने के जेवर, आधा किलो चांदी के आभूषण, लगभग 15 हजार रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि चोर घर के गैरेज में खड़ी हुंडई कार भी चुरा ले गए.

इस घटना ने इलाके के लोगों को दहशत में डाल दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों ने पुलिस से गश्ती बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है.

वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. पुसिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल इस बड़ी चोरी की घटना के बाद लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गए हैं.

रिपोर्ट- नीरज कुमार

Tags:DhanbadDhanbad road accidentJharkhand accident newsTempo trailer collisionFatal road accident Dhanbadroad accident DhanbadJharia Jelogora accidentRoad safetydhanbad news update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.