✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पाकुड़ में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी तोड़ उड़ा ले गए लाखों रुपये

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 2:13:28 PM

पाकुड़ (PAKUR): जिले के बैंक कॉलोनी इलाके में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया. हैरानी की बात यह है कि जिस घर में चोरी हुई, वहां कुछ ही दिन पहले शादी की खुशियां गूंजी थीं. परिवार अभी शादी की यादों से बाहर भी नहीं निकला था कि चोरों ने घर में घुसकर सारे अरमानों पर पानी फेर दिया.

घर मालिक शुभेन चंद्र शाहा की बेटी की शादी करीब एक सप्ताह पहले संपन्न हुई थी. शादी के बाद घर में नए कपड़े, रिश्तेदारों द्वारा दिए गए उपहार, सजावटी सामान और कई जरूरी वस्तुएं सुरक्षित रखी गई थीं. परिवार को अंदाजा भी नहीं था कि बदमाश उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर साफ कर देंगे.

बताया जा रहा है कि घर की देखभाल की जिम्मेदारी परिवार के एक भतीजे के पास थी. वह परीक्षा देने के लिए बोकारो गया हुआ था. इसी दौरान चोरों ने सूने घर पर धावा बोल दिया. बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और फिर अलमारी को निशाना बनाया. अलमारी में रखे शादी के कपड़े, गिफ्ट आइटम और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए. चोरों का आतंक यहीं नहीं रुका. घर में रखी मिस्त्री के काम आने वाली मशीनें भी उठा ले गए. इतना ही नहीं, गैरेज में खड़े टेंपो की बैटरी तक खोलकर चोरी कर ली गई. परिवार के अनुसार चोरी गए सामान की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है.

सुबह जब भतीजा परीक्षा देकर वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजा और सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए. उसने तुरंत परिवार के अन्य सदस्यों और पुलिस को सूचना दी. घटना की खबर मिलते ही नगर थाना के एएसआई अरुण ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की. अधिकारियों का कहना है कि मामले में लिखित शिकायत ली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट: विकास कुमार

 

Tags:PakurPakur Theft CasePakur House Theft NewsBank Colony Pakur RobberyWedding House Theft PakurJharkhand Crime NewsPakur Latest Crime UpdateHouse Burglarized In PakurTheft In Closed HouseTheft Of Wedding ItemsPakur News UpdatePakur update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.