✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची बिजली ग्रिड में ट्रांसफार्मर से 1000 किलो कॉपर उड़ा ले गए चोर, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 24, 2026, 12:53:39 PM

रांची (RANCHI): पिठोरिया इलाके के कान्दू सब स्टेशन में चोरी की एक बड़ी घटना ने बिजली विभाग और प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में ट्रांसफार्मर से लगभग 1000 किलो कॉपर कॉइल उड़ा ले गए. ये कॉपर कॉइल ट्रांसफार्मर के लिए बेहद जरूरी होते हैं और इसकी कीमत 25 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है.

घटना सोमवार रात लगभग 2:30 से 3 बजे के बीच हुई. चोरों ने सब स्टेशन के SST 33/.4KV ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया और बेखौफ तरीके से कॉइल काटकर ले गए. चोरी की सूचना मिलते ही बिजली विभाग में हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में कॉपर चोरी होना ग्रिड की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.

चोरी की जानकारी मिलते ही हेड क्वार्टर वन डीएसपी अमर कुमार पांडे, इंस्पेक्टर असित मोदी और पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश पांडे मौके पर पहुंचे. उन्होंने आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी. इसके अलावा, एफएसएल टीम को भी बुलाया गया ताकि सबूत सुरक्षित किए जा सकें.

डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम तैनात

पुलिस का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर चोरी को देखकर संदेह है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम हो सकता है. जांच में मदद के लिए डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को घटनास्थल पर तैनात किया गया है.

पुलिस आसपास के इलाके में गश्त बढ़ा चुकी है और अपराधियों की पहचान के लिए सभी सुराग जुटाए जा रहे हैं. बिजली विभाग ने भी सुरक्षा बढ़ाने और ग्रिड पर नजर रखने के निर्देश दे दिए हैं. यह घटना बिजली ग्रिड की सुरक्षा पर सवाल उठाती है और प्रशासन को अलर्ट मोड में ला दिया है.

Tags:ranchi newsranchi policeranchi updatetheft in ranchi1000 kg of copper stolenlatset newstop newsnews update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.