✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

थाना से 200 मीटर की दूरी पर चोरो ने दिखाई दिलेरी, दुकान से 50 लाख का सामान लेकर हुए फरार 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:56:22 AM

सरायकेला (SARAIKELA) : सरायकेला- खरसावां जिला में चोरों ने एक हफ्ते के भीतर दो बड़े चोरी के वारदात को अंजाम देकर पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. आपको बता दे कि एक हफ्ता पहले बीते शनिवार की रात चोरों ने आरआईटी थाना अंतर्गत अर्थ एंक्लेव में छः घरों का ताला तोड़कर एक करोड़ से भी अधिक के नगदी और जेवरात की चोरी की थी. जिसका पुलिस अब तक सुराग नहीं लगा पाई है. इसी बीच बीती रात सरायकेला थाना से 200 मीटर की दूरी पर स्थित गैरेज चौक स्थित डे इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर दुकान से 40 से 50 लाख रुपए के आसपास के मोबाइल उड़ा लिए हैं. घटना के बाद सरायकेला पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

दो चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम 

बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड फर्नीचर दुकान से चोरी का सारा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. जिसके आधार पर पुलिस चोरो की गिरफ्तारी के लिए जुट गई है. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो की संख्या में चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे से अंदर प्रवेश किया और दुकान में रखे 40 से 50 लाख रुपए के मोबाइल ले उड़े. सुबह 9:00 के आसपास दुकान के मालिक शुभम डे जब दुकान खोलने पहुंचे तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना सरायकेला थाना पुलिस को दी. सूचना के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची जिससे लोगों में जिला पुलिस प्रति नाराजगी देखी जा रही है. बता दे कि इन दिनों जिले में चोरों का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. बीते एक हफ्ते के भीतर दूसरी बड़ी चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा कर दिया है. वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि एक हफ्ते के भीतर हुए दो- दो चोरी की बड़ी घटनाओं का पुलिस कब तक खुलासा करती है. 

रिपोर्ट. बीरेन्द्र मंडल 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand breaking newstoday jharkhand newsjharkhand today newsjharkhand crime newsbreaking newsjharkhandnews jharkhandhindi newsranchi newsjharkhand latest newslatest newsjharkhand policetop newsThieves showed courage at a distance of 200 meters from the police stationescaped with goods worth Rs 50 lakh from the shop

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.