✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अड़की सांसद प्रतिनिधि के आवास से चोरों ने स्कार्पियो और गहने किए गायब, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 12:37:09 AM

रांची (RANCHI): रांची जिला अंतर्गत तमाड़ थाना क्षेत्र के प्रभानगर गागरसोतिया स्थित अड़की के सांसद प्रतिनिधि सह अड़की प्रखंड पुर्व जिप सदस्य अनूप कुमार साहू के घर पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया. रविवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर उनके घर में रखें तीन लाख के जेवरात एवं स्कॉर्पियो लेकर रफूचक्कर हो गए. इस संबंध में अनूप कुमार साहू द्वारा तमाड़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ स्कॉर्पियो सहित जेवरात चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है.

घर में सोए हुए थे सभी सद्स्य

बताया जाता है कि रविवार की रात्रि घर के सभी सदस्य घर में सोए हुए थे. अचानक जब घर के किसी सदस्य की नीद रात एक बजे खुला तो देखा घर से स्कॉर्पियो नहीं है साथ ही अलमारी से जेवरात भी गायब कर लिए गए है. जिसके बाद तमाड़ थाना को इसकी सूचना दी गई.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही बुंडू डीएसपी अजय कुमार एवं तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह तत्काल घटनास्थल पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली. इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि घर के सभी लोग तो सोए हुए थे. वही उनका घर में जर्मन शेफर्ड कुत्ता भी पूरी तरह शांत रहा. मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है जल्द ही कांड का उद्भेदन हो जाएगा. बताते चले कि अनूप कुमार साहू एक सामाजिक कार्यकर्ता के साथ-साथ क्षेत्र में नामी-गिरामी लोगों में से एक है तथा वर्तमान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का खास करीबी माने जाते है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

 

Tags:Thieves made Scorpioand jewelry missingfrom Adki MP representative's residencepolice engagedin investigationarjun mundaतमाड़ पुलिसबुंडू पुलिस

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.