✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

रांची: बेहोशी का फायदा उठाकर स्कूटी और S23 Ultra ले उड़े चोर, पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 27, 2026, 6:47:03 PM

रांची (RANCHI): रांची में एक अजीबोगरीब चोरी का मामला सामने आया है, जहां अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सड़क किनारे बैठे युवक की स्कूटी और महंगा मोबाइल चोरी कर लिया गया. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए इस मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना 22 मार्च की रात करीब 10:30 बजे की है. रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रहने वाले 25 वर्षीय निशांत एक्का अपनी सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी से सतरंजी बाजार से लोवाडीह, नामकुम की ओर अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे. इसी दौरान निफ्ट कॉलेज और मौलाना अब्दुल कलाम चौक के बीच उन्हें अचानक चक्कर आने लगा. हालत बिगड़ने पर उन्होंने स्कूटी सड़क किनारे खड़ी कर दी और वहीं बैठ गए. कुछ ही देर में उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया.

करीब दो घंटे बाद जब स्थानीय लोगों ने उन्हें संभाला, तो होश आने पर उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी और जेब में रखा Samsung S23 Ultra मोबाइल फोन गायब है. आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला कि तीन युवक एक स्कूटी पर आए थे और मौके से सामान लेकर फरार हो गए.

इस संबंध में जगरनाथपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया. तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपी हर्ष कुमार, प्रतीक कुमार और शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई स्कूटी, Samsung S23 Ultra मोबाइल और घटना में प्रयुक्त एक अन्य स्कूटी भी बरामद की है. चोरी की गई स्कूटी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसे छिपाने की कोशिश की गई थी. फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Tags:ranchiranchi updatelatest updateranchi newsranchi policeranchi police in actionranchi police big actiontop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.