✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में छत काटकर घर में घुसे चोर, लाखों की संपत्ति को किया साफ,जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 10, 2026, 8:30:01 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के मां तारानी कॉलोनी में चोरों ने एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. रोड नंबर दो में रहने वाले गौरांग मंडल के बंद घर को निशाना बनाया है. बदमाश छत का टीन काटकर भीतर घुसे और लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की. पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज़ खंगाल रही है, ताकि चोरों का पता लगाया जा सके. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरूकर दी है. घटना को लेकर पीड़ित परिवार दहशत में है.

पिता के निधन पर गांव गया था परिवार

गौरांग मंडल के पिता का निधन हाल ही में हुआ है. इसके कारण पूरा परिवार  श्राद्ध कर्म के लिए घाटशिला के सुरदा गांव गया हुआ था. इसी दौरान बंद घर का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया. घर में प्रवेश करते ही चोरों ने अलमारी लॉक तोड़ा और उसमें रखे सामान गायब के दिया. गौरांग ने बताया है कि पचोर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, चेन, चांदी के बर्तन और भगवान की चांदी की मूर्ति समेत कीमती सामान ले गए. इसके अलावा घर से संचालित कपड़े की दुकान से भी करीब 50 हजार रुपये के कपड़े, जैसे जींस और साड़ियां, चोरी कर ली गईं. कुल नुकसान लगभग 15 लाख रुपये बताया जा रहा है.

सभी कमरों में घुसे

घटना में तीन चोरों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. चोर घर के सभी कमरों में घुसे और सामान तीतर बितर कर दिया. जब परिवार वापस लौटा तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला. घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है. स्थानीय लोग पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग कर रहे  है.

रिपोर्ट:रोहित सिंह  

Tags:Jamshedpur NewsJamshedpur PoliceJamshedpur updateBagbera policeBagbera newsJamshedpur brekaingJhakrhand newsThe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.