✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गिरिडीह: भगवान की तिजोरी पर डाका, मंदिर में रखे दान पेटी से लाखों रुपये की चोरी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:00:43 PM

गिरिडीह (GIRIDIH): झारखंड में अपराध इतना बढ़ गया है कि आम लोगों की संपत्ति के साथ भगवान की दान पेटी भी सुरक्षित नहीं है. चोरों में पुलिस के साथ भगवान का भी डर खत्म हो गया है. ताजा मामला गिरिडीह से सामने आया है. जहां चोरों ने मंदिर की दान पेटी का ताला तोड़कर लाखों रुपयों की चोरी कर ली है. चोरी की ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.

नगदी सहित कई कीमती सामान की हुई चोरी

आपको बताये कि ये पूरा मामला गिरिडीह झंडा मैदान के पास पुराना जेल परिसर में स्थित दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर का है. जहां सोमवार की रात मंदिर में चोर घुस गये. और मंदिर की दान पेटी को तोड़कर नगदी रुपए लेकर भाग गये. इसके साथ ही मंदिर में रखे कई कीमती सामानों की भी चोरी कर ली. ये सारी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है जांच

वहीं चोरी की घटना की सूचना मंदिर प्रबंधन कमेटी के सदस्यों ने घटना की  सूचना पुलिस को दी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच में कर रही है.

रिपोर्ट: दिनेश कुमार 

Tags:Thieves are not even afraid of God along with the policelakhs of rupees were stolen from the donation box kept in the temple.

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.