✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चोर को चोरी करना पड़ा महंगा, भीड़ ने सरेआम नंगा कर पीटा, देखें VIDEO

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:10:54 PM

बोकारो (BOKARO) :  एक चोर को चोरी करना काफी महंगा पड़ गया. उसे चोरी करने की कीमत अपनी इज्जत गवा कर चुकानी पड़ी. दरअसल चास थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट स्थित धनबाद सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक के पास खड़ी बाइक को लेकर भाग रहे चोर को बाइक मालिक ने पकड़ लिया. जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई करते हुए उसे नंगा कर शहर में छोड़ दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया युवक जारीडीह थाना इलाके का रहने वाला है. हालांकि जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो, पुलिस ने उसे कपड़े पहनाते हुए थाने ले गई

झारियों के पीछे छिपा मिला चोर

इस घटना के संबंध में बताया गया कि एक व्यक्ति चास नगर निगम कर्मी साधन मंडल एक पत्र देने धनबाद सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक आया था, इसी दौरान व्यक्ति बाइक बाहर खड़ी कर बैंक के अंदर गया.  जिसके बाद जब वो बैंक से बाहर निकला तो उसने अपनी बाइक को गायब पाया.  खोजबीन करने के दौरान जब वह गरगा पुल के पास पहुंचा तो देखा कि एक युवक उसकी बाइक को लेकर गरगा पुल के नीचे ले जा रहा है. उसने युवक को पकड़ा और पहले तो उसकी पिटाई की गई. उसके बाद उसके शरीर से सभी कपड़े उतार उसे नंगा कर  भगाने के लिए कहा गया. वही जब लोगों ने उसे नंगा देखा तो किसी व्यक्ति ने उसे गमछा देने का काम किया.

रिपोर्ट: संजय कुमार 

Tags:steal expensivestripped nakedbeing caughtbokarocrimethenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.