✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में फिर ईडी की बड़ी रेड से क्यों धनबाद से बंगाल तक बेचैनी, कई "व्हाइट कॉलर" एलिमेंट की बढ़ सकती है परेशानी!

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 6:14:42 AM

धनबाद(DHANBAD):  धनबाद सहित झारखंड और बंगाल के 40 जगहों  पर 21 नवंबर को प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी रेड  हुई थी.  उस  रेड में प्रवर्तन निदेशालय की टीम को  दस्तावेज, नगदी और गहने   बरामद हुए थे.  प्रवर्तन निदेशालय की अधिकृत जानकारी में बताया गया था कि छापेमारी में कई जगह से डायरी बरामद हुई थी.  जिसमें कोयला चोरी और तस्करी के लाभार्थियों के नाम अंकित थे.  इस छापेमारी के बाद आगे की कार्रवाई की प्रतीक्षा की जा रही थी. प्रवर्तन निदेशालय की टीम शुक्रवार को फिर धनबाद में है.  बताया जाता है कि धनसार  और मेमको   मोड़ के समीप छापेमारी चल रही है. डेको  आउट सोर्स कंपनी  के मालिक मनोज अग्रवाल सहित अन्य के  ठिकानों पर तलाशी चल रही है. 

सुबह सात बजे ही पूरी तैयारी  के साथ पहुंची टीम 
 
सूचना के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय की टीम सुबह 7:00 बजे धनसार  स्थित कोयला आउटसोर्सिंग कंपनी डेको  के मालिक मनोज अग्रवाल के घर और दफ्तर पर दविश दी.  डेको  के एक निर्देशक  के  ट्रिनिटी गार्डन स्थित फ्लैट में भी जांच चल रही है.  21 नवंबर को धनबाद और पश्चिम बंगाल में हुई छापेमारी से इसे जोड़कर देखा जा रहा है.  उस समय धनबाद के कोयला कारोबारी एलबी सिंह, अनिल गोयल समेत अन्य के घर और कार्यालय पर ईडी  ने छापेमारी की थी.  

मनोज अग्रवाल आउटसोर्स कंपनी डेको  के संचालक एवं ट्रांसपोर्टर भी है

मनोज अग्रवाल आउटसोर्स कंपनी डेको  के संचालक एवं ट्रांसपोर्टर भी है.  प्रवर्तन निदेशालय की इस  कार्रवाई को  पहले की कार्रवाई से जोड़कर देखा  जा रहा है.  प्रवर्तन निदेशालय का अभी तक की अधिकृत बयान नहीं आया है, लेकिन यह कार्रवाई कोयला क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है.  प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी ने धनबाद से लेकर बंगाल तक के कोयला कारोबारी और कुछ बड़े कोयला अधिकारियों सहित "व्हाइट कॉलर" एलिमेंट को बेचैन कर दिया है.  माना जा रहा है कि  जांच की आंच  उन तक भी जा सकती है.  सूचना के अनुसार मनोज अग्रवाल ,सुधीर चौटाला और इंद्र राज भदोरिया के ठिकानों पर तलाशी चल रही है.


रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो

Tags:DhanbadEDRaidKoyalaJharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.