✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को किन शर्तो पर मिली है विदेश यात्रा की अनुमति, पढ़िए !

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 22, 2024,
Updated: 8:08 PM

धनबाद(DHANBAD) : धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो को एक वर्ष तक के लिए सशर्त विदेश यात्रा करने की अनुमति कोर्ट ने दी है. शर्त है कि वह मोबाइल फोन पर उपलब्ध रहेंगे. नंबर नहीं बदलेंगे तथा आधार नंबर अदालत में जमा करेंगे. जिला एवं सत्र न्यायाधीश 16 की अदालत ने सशर्त  विदेश यात्रा की अनुमति दी है. दरअसल, डोमन महतो पर जानलेवा हमला करने के मामले में सांसद ढुल्लू महतो की ओर से अदालत में आवेदन किया गया था.  

अदालत में सांसद  की ओर से कहा गया था कि वह अपनी पुत्री का केलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी में नामांकन करना चाहते है. उनकी पुत्री को केलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के राजनीतिक विज्ञान के प्रोग्राम में शामिल होना है.  न्यायालय ने सांसद ढुल्लू  महतो के आवेदन को स्वीकार करते हुए एक  वर्ष तक के लिए यात्रा पर जाने  की अनुमति दी है. ढुल्लू महतो  2024 के लोकसभा चुनाव में धनबाद से सांसद चुने गए है. इसके पहले वह धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर विधायक थे. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadSaansadDhullu mahatowideshAnumati

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.