☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के सौरव पर जुनून ऐसा सवार हुआ कि साइकिल से पहुंच गया अयोध्या 

धनबाद के सौरव पर जुनून ऐसा सवार हुआ कि साइकिल से पहुंच गया अयोध्या 

धनबाद(DHANBAD) | धनबाद के बाबूडीह का  सौरव कुमार अपने को धन्य -धन्य महसूस कर रहा है.  वह कह रहा है कि 5 दिनों की साइकिल यात्रा कर वह अयोध्या में श्री राम प्रभु का दर्शन किया.  उसका दावा  है कि 16 जनवरी को सुबह 9 बजे वह धनबाद से निकला और 20 जनवरी को अयोध्या पहुंच गया.  रास्ते में तकलीफ हुई लेकिन प्रभु राम की आस्था तकलीफ पर भारी पड़ी और वह अयोध्या पहुंच गया.  उसने बताया कि मंदिर का निर्माण भव्य तरीके से किया गया है.  व्यवस्था भी चाकचौबंद  है.  वह जब धनबाद लौटा तो उसके मोहल्ले के लोगों ने उसका स्वागत करने का निर्णय लिया और लोगों ने मेरा अभिनंदन किया है. 

सभी लोगों को एक बार मंदिर के दर्शन को जाने की बात कही 
 
उसने कहा कि सभी लोगों को एक बार मंदिर के दर्शन को जाना चाहिए.  यह उसका जुनून ही था कि साइकिल से वह अयोध्या पहुंच गया और प्रभु श्री राम की कृपा से अयोध्या से वह सकुशल धनबाद लौट आया.  हालांकि अयोध्या में श्री राम प्रभु का दर्शन करने वाले धनबाद में कई और है.  झरिया के हरीश जोशी ने भी अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री राम के दर्शन किए है. वैसे धनबाद के लोगों का अयोध्या आना-जाना लगा हुआ है. 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Published at:25 Jan 2024 06:10 PM (IST)
Tags:dhanbadmandirdharsanbabudihappeal
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.