धनबाद(DHANBAD): मल्लिकार्जुन खड़गे को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर धनबाद के कांग्रेसी उत्साहित दिखे. बुधवार को धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने आतिशबाजी की, रणधीर वर्मा चौक पर मिठाईयां बांटी और खुशियां मनाई. धनबाद जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ एवं समर्थित सदस्य मलिकार्जुन खड़गे को एआईसीसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उन्हें हम शुभकामना देते है.
चुनाव से मिली है जीत
देश के लोकतांत्रिक परंपरा के अनुरूप चुनाव प्रक्रिया में जीत हासिल कर उन्होंने यह कुर्सी पाई है. इस मौके पर सुल्तान अहमद खान, राजेश्वर सिंह यादव, योगिंदर सिंह योगी, प्रभात सुरोलिया ,कुमार गौरव,गोपाल चौधरी,दिनेश यादव, नवनीत नीरज,दीपक सिंह,लक्ष्मण तिवारी,संतोष राय,सुनील कुमार,दिनेश सिंह,महेश शर्मा,अशोक साव,संदीप कुमार,गुड्डू चौधरी,नाजिम,श्यामल भंडारी,अविनाश तिवारी,सोहैल अली,अमन प्रसाद , दीपक शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे.
