✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: जंगल में बैठकर देते थे साइबर ठगी को अंजाम, युवा गिरोह के 7 शातिर गिरफ्तार, ये सामान किए गए बरामद

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:47:45 AM

देवघर(DEOGARH): देवघर साइबर थाना पुलिस ने एक बार फिर से जंगल में बैठ कर साइबर अपराध को अंजाम देते 7 शातिरों को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार साइबर अपराधी युवा हैं, जिनकी उम्र 20 से 25 तक है. ये युवा जसीडीह थाना क्षेत्र के घोरलास जंगल मे बैठकर भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे थे.

ऐसे करते थे ठगी और ये हुआ बरामद

गिरफ्तार शातिर देशभर के लोगों को सीरीज कॉल करते थे और अपने आप को बैंक अधिकारी, कस्टमर केयर अधिकारी, UPI पर कैशबैक का ऑफर देकर या KYC अपडेट के नाम से फ़ोन करते थे. फिर अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाते हुए उनसे सभी जानकारी ले लेते थे और उनके बैंक अकाउंट से राशि हड़प लेते थे. देवघर साइबर पुलिस ने इनके पास से 8 मोबाइल और 14 सीम बरामद किया है. जब्त मोबाइल में 5 ऐसे नंबर मिले हैं, जिसकी शिकायत प्रतिबिंब एप्प पर दर्ज है. फिलहाल पुलिस ने युवा गिरोह के सातों सदस्यों से पूछताछ कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

रिपोर्ट: ऋतुराज

Tags:झारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड अपडेटदेवघरदेवघर न्यूज़साइबर अपराधसाइबर ठगसाइबर क्राइमसाइबर क्राइम न्यूजदेवघर में साइबर ठगीगिरफ्तारसाइबर ठग गिरफ्तारसाइबर थाना देवघरJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateDeogharDeoghar Newscyber crimecyber thugcyber crime newscyber fraud in Deoghararrestedcyber thug arrestedcyber police station Deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.