✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: अब बालू माफियाओं पर लगेगा लगाम, जिले में पांच बालू घाटों की टेंडर प्रक्रिया जल्द होगी शुरु

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:40:23 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):झारखंड में बालू का अवैध उत्खनन कोई नई बात नहीं है. किस तरह से बालू की खुलेआम लूट मची हुई है. ये राज्य में सरकार या प्रशासन से छिपी हुई बात नहीं है. आये दिन बालू माफिया हजारों ट्रक-ट्रैक्टर से बालू को दूसरे राज्य में भेजते है. लेकिन फिर भी इनके खिलाफ बोलने की कोई हिम्मत नहीं करता है. साहेबगंज, लातेहार, गुमला के साथ अन्य जिलों में भी बालू की खुलेआम लूट की जाती है. लेकिन अब जमशेदपुर जिला प्रशासन बालू की खुलेआम लूट के खिलाफ एक्शन में आ गया है. जमशेदपुर उपायुक्त के नेतृत्व में खनन विभाग अब कार्रवाई के मूड में है.

5 घाटों को शहर में शुरू किया जा रहा है

आपको बता दें कि जमशेदपुर शहर के स्वर्णरेखा और खरकाई नदी घाटों में रोजाना अवैध तरीके से बालू का उठाव हो रहा था. जिससे सरकार को करोड़ों का राजस्व का नुकसान हो रहा था. इस पर लगाम लगाने के लिए जमशेदपुर उपायुक्त के नेतृत्व में खनन विभाग ने 12 घाटों को चिन्हित कर लिया है. जिसमें 5 घाटों को शहर में शुरू किया जा रहा है.

टेंडर की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जायेगी

वहीं इस पर जानकारी देते हुए खनन विभाग अधिकारी ने बताया कि अब घाट की शुरुआत होते ही अवैध बालू उठाव पर लगाम लगेगा. और करोड़ों रुपए राज्य सरकार के पास जाएगा. बालू घाटों को ए-बी-सी कटेगारी में चिन्हित किया गया है. जिसकी टेंडर की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जायेगी. काफी दिनों से बालू का उठाव नहीं होने से अवैध रूप से बालू का उठाव हो रहा था. इस प्रक्रिया के बाद अब इस पर पूरी तरह से लगाम लग जायेगा.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

Tags:sand ghatsstartedprocess of tender startedsand mafias are not welljamshedpurdc

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.