✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

साहिबगंज के इन किसानों ने सहकारिता पदाधिकारी से लगाई गुहार, वर्षों से बकाया फसल बीमा राशि का जल्दी करें भुगतान, नहीं तो न्यायालय की लेंगे शरण 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 3:36:31 AM

साहिबगंज(SAHIBGANJ): साहिबगंज जिले में वर्ष 2018 का बकाया फसल बीमा की राशि की भुगतान की मांग को लेकर दर्जनों किसानों ने जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया. इस दौरान किसान जल्द से जल्द बकाया फसल बीमा की राशि का भुगतान करने की मांग के समर्थन में नारे भी लगाए.

किसानों को नहीं मिली राशि तो जल्द ही लेंगे न्यायालय की शरण 

किसानों का नेतृत्व कर रहे लक्ष्मण यादव ने बताया कि वे लोग कई साल से लगातार फसल बीमा की राशि के भुगतान के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उन लोगों को अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है. यहां तक की मुख्यमंत्री के बयान पर अखबारों में यह खबर छपी की राज्य के सभी किसानों को फसल बीमा की राशि बैंक अकाउंट खाते में भेजी गई है, लेकिन वह राशि आज तक किसानों को प्राप्त नहीं हुई है. यदि उन लोगों के फसल बीमा की बकाया राशि का जल्द से जल्द भुगतान नहीं किया गया तो जल्द ही न्यायालय की शरण लेंगे. 

550 किसानों का बकाया है 2018 का फसल बीमा का राशि

इधर जिला सहकारिता पदाधिकारी महादेव मुर्मू ने बताया कि उनको 550 किसानों की सूची मिली है. डिस्कवर गंभीरता पूर्वक जांच पड़ताल कर रहे हैं. फसल बीमा की बकाया राशि के भुगतान के लिए बीमा कंपनी के प्रतिनिधि को बुलाया गया है. उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द से जल्द जिले के किसानों का बकाया बीमा राशि का भुगतान कर दिया जाएगा.

रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर 

Tags:Jharkhand newsSahibganjfarmers of Sahibganjcrop insuranceAmount of crop insuranceफसल बीमा की राशिकिसानसहकारिता पदाधिकारीसहकारिता पदाधिकारी कार्यालयकिसानों ने जिला सहकारिता पदाधिकारी कार्यालय का घेराव किया

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.