✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कुछ तो बात है! धनबाद सांसद ने ब्लड प्रेशर चेक कराने से किया इंकार, तो वीडियो हो गया VIRAL 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 1, 2026, 6:49:25 PM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो आए दिन चर्चा में बने रहते है.इसी बीच उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वह ब्लड प्रेशर चेक करने से इंकार कर रहा है.दरअसल धनबाद भाजपा सांसद ढुलू महतो सरायढेला में मेडिकल शॉप का उद्घाटन के लिये पहुंचे थे.जहां विधिवत उद्घाटन के बाद कार्यक्रम में डॉक्टर व अन्य लोगो ने ब्लड प्रेशर जांच करवाने का आग्रह किया.पहले सांसद ब्लड प्रेशर जाँच कराने आगे बढ़े,लेकिन आचनक जाँच कराने से इनकार कर दिये.अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है.

पढ़े क्या है ब्लड प्रेशर से जुडी राजनीति वजह

निगम चुनाव प्रचार के दौरान धनबाद सांसद ढुलू महतो संजीव सिंह पर हमलावर रहे थे.संजीव सिंह पर बयानबाजी खुले मंच से किये थे.जिसके बाद संजीव सिंह ने सांसद ढुलू महतो को ब्लड प्रेशर जांच कराने का सलाह दिया था.हो सकता है सांसद ढुल्लू महतो को संजीव सिंह की वह बात याद आ गई होगी इसलिए उन्होंने ब्लड प्रेशर की जांच कराने से इनकार कर दिया और मुस्कुराते हुए वहां से निकल गये.

चुनाव के दौरान संजीव सिंह और ढुल्लू महतो में हुई थी बयान बाजी

आपको बताएं कि भाजपा से बगावत कर झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह मेयर चुनाव लड़े थे.जबकि भाजपा ने अपना समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार को बनाया था तो पार्टी समर्थित प्रत्याशी को जिताने के लिये भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर सांसद ढुलू महतो,विधायक राज सिन्हा, शत्रुध्न महतो के साथ पूरा भाजपा का कुनबा लग गई थी.इसके बाउजूद भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार नही जीत पाए.चौथे नम्बर पर भाजपा के समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार रहा जबकि जेएमएम और कॉग्रेस समर्थित प्रत्याशी दूसरे और तीसरे नम्बर पर रहा था.

रिपोर्ट-नीरज कुमार

Tags:dhullu mahto videodhulu mahatoviral videodhulu mahato newsviral video newsdhanbad mp dhullu mahtodhullu mahatojairam mahato vs dhullu mahatodhulu mahtodhullu mahato controversybaghmara mla dhullu mahato

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.