रांची (RANCHI) राज्य में मॉनसून की सक्रियता अभी भी कायम है. मौसम विभाग के मुताबिक़ राज्य के कुछ क्षेत्रों में अगले 3 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम केंद्र के मुताबिक़ कई जगहों पर तेज हवा चल सकती है. मौसम केंद्र के मुताबिक़ इसका असर लोहरदगा, चतरा, बोकारो, गुमला, रामगढ़, रांची, लातेहार, कोडरमा, सिमडेगा, जिले में अगले कुछ घंटों में देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि पेड़ के नीचे खड़ा नहीं रहें. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसान खेतों में नहीं जाएं. मौसम सामान्य होने का इंतजार करें. इस अलर्ट को देखते हुए लोग सावधान रहें,और मौसम सामान्य होने तक इंतजार करें. बारिश के वक्त सुरक्षित स्थान पर चले जाने की अपील की है.
अगले तीन घंटे में इन जिलों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी

Published at:03 Oct 2022 04:03 PM (IST)
Tags:News