✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महाकुंभ पर ट्रेन में नहीं होगी भीड़, रेलवे ने फिर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन की शुरुआत की 

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 2:58:46 PM

टीएनपीडेस्क(TNPDESK): नए साल की शुरुआत इस बार महाकुंभ मेले से होने वाली है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ मेले का आयोजन होने वाला है. जहां देश के हर हिस्से से श्रद्धालु यहां पहुंचने वाले हैं. जिसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है. वहीं श्रद्धालुओं के आस्था को देखते हुए रेलवे  एक और पहल करने जा रही है, इसी आधार पर  महाकुंभ मेला स्पेशल चार जोड़ी ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा.

1.     गाड़ी सं. 08425/08426 भुवनेश्वर-टुंडला-भुवनेश्वर कुंभ मेला स्पेशल 

गाड़ी सं. 08425 भुवनेश्वर-टुंडला जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 1 से लेकर 8 जनवरी एवं 22 जनवरी तथा 05, 19 एवं 26 फरवरी, 2025 (बुधवार) को भुवनेश्वर से 12.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए गुरूवार को 20.15 बजे टुंडला पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी सं. 08426 - टुंडला जंक्शन- भुवनेश्वर कुंभ मेला स्पेशल 3  से 10 जनवरी एवं 24 तथा 07, 21 एवं 28 फरवरी, 2025 (शुक्रवार) को टुंडला जंक्शन से 03.00 बजे खुलकर शनिवार को 07.00 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगी.  इस ट्रेन का परिचालन कटक, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, राजाबेरा, चंद्रपुरा, नेसुबो गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, सासाराम, भभुआ रोड, चंदौली मझवार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज के रास्ते किया जाएगा.

2.    गाड़ी सं. 08417/08418 पुरी-टुंडला

पुरी कुंभ मेला स्पेशल  गाड़ी सं. 08417  पुरी-टुंडला कुंभ मेला स्पेशल 06 एवं 20 जनवरी तथा 17 फरवरी, 2025 (सोमवार) को पुरी से 12.30 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए मंगलवार को 20.15 बजे टुंडला जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी सं. 08418 - टुंडला जंक्शन-पुरी कुंभ मेला स्पेशल 08 एवं 22 जनवरी तथा 19 फरवरी, 2025 (बुधवार) को टुंडला जंक्शन से 03.00 बजे खुलकर गुरूवार को 09.45 बजे पुरी पहुंचेगी. इस ट्रेन का परिचालन कटक, अद्रा, भोजुडीह, नेसुबो गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, चंदौली मझवार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज के रास्ते किया जाएगा.

3.    गाड़ी सं. 08314/08313 तितलागढ़-टुंडला

तितलागढ़ कुंभ मेला स्पेशल - गाड़ी सं. 08314 तितलागढ़-टुंडला जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 09, 16 एवं 23 जनवरी तथा 06, 20 एवं 27 फरवरी, 2025 (गुरूवार) को तितलागढ़ से 17.00 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 02.30 बजे टुंडला जंक्शन पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी सं. 08313 टुंडला जंक्शन - तितलागढ़ कुंभ मेला स्पेशल 11, 18 एवं 25 जनवरी तथा 08, 22 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 (शनिवार) को टुंडला जंक्शन से 05.00 बजे खुलकर रविवार को 11.00 बजे तितलागढ़ पहुंचेगी. इस ट्रेन का परिचालन राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बरकाकाना, टोरी, बड़वाडीह, डाल्टेनगंज, गढ़वा रोड, जपला, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, चंदौली मझवार, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज के रास्ते किया जाएगा.

4.     गाड़ी सं. 08530/08529 विशाखापत्तनम

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.- विशाखापत्तनम कुंभ मेला स्पेशल - गाड़ी सं. 08530 विशाखापत्तनम-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन कुंभ मेला स्पेशल 09, 16 एवं 23 जनवरी तथा 06, 20 एवं 27 फरवरी, 2025 (गुरूवार) को विशाखापत्तनम़ से 17.35 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 04.30 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी. 

वापसी में गाड़ी सं. 08529 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन - विशाखापत्तनम कुंभ मेला स्पेशल 11, 18 एवं 25 जनवरी तथा 08, 22 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 20.10 बजे खुलकर सोमवार को 03.25 बजे विशाखापत्तनम पहुंचेगी. इस ट्रेन का परिचालन रायपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, चुनार के रास्ते किया जाएगा.

Tags:mahakumbh 2025special trainmahakumbhspecial trainskumbh mela special trainspecial train for mahakumbhspecial train for mahakumbh 2025mahakumbh special trainsprayagraj mahakumbh 2025special train mahakumbh 202513000 special train for mahakumbh 2025mahakumbh special train ticket bookingkumbh special trainspecial trains for mahakumbh 2025mahakumbh special trains from kanpurmaha kumbh special trainmahakumbh mela 2025mahakumbh mela

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.