☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के तेतुलमारी रेलवे स्टेशन पर मच गई अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला 

धनबाद के तेतुलमारी रेलवे स्टेशन पर मच गई अफरा-तफरी, जानिए क्या है मामला 

धनबाद (DHANBAD): धनबाद के तेतुलमारी रेलवे स्टेशन पर आज अचानक सुबह में यात्री इधर-उधर भागने लगे.  स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई.  हल्ला हुआ कि ट्रेन में आग लग गई है.  इसके बाद लोग जान बचाने के लिए दौड़- भाग करने लगे. जानकारी के अनुसार धनबाद से डेहरी ऑन सोन जाने वाली इंटरसिटी के चौथी बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा. धुआं देख यात्री भयभीत हो गए.  

गोमो में हुई मरम्मत तो ट्रेन आगे गई 
 
जानकारी आरपीएफ व टीटीई को दी गई. ट्रेन खुल चुकी थी. गोमो स्टेशन पर बोगी में आई खराबी को कर्मचारियों ने ठीक किया. जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इंटरसिटी एक्सप्रेस जैसे ही खुली तो अचानक इंजन  की चौथी बोगी के नीचे से धुआं निकलने लगा.  भयभीत यात्रियों ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी, जिसके बाद चालक को इसकी जानकारी दी गई. ट्रेन के गोमो पहुंचते ही यात्री  जल्दी-जल्दी उतरने लगे. गोमो स्टेशन पर खड़े लोगों को भी कुछ समझ में नहीं आ रहा था.  घटना को लेकर ट्रेन लगभग आधे घंटे तक गोमो स्टेशन पर खड़ी रही. 


रिपोर्ट : प्रकाश 

Published at:03 Sep 2022 12:50 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.