✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर :तालाब में तैरते शव को देखकर मची अफरा-तफरी, मृतक के भतीजे ने किया ये खुलासा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:49:09 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बामनगोडा तालाब के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव तालाब में तैरता हुआ देखा.  स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी.

तालाब में तैरता मिला व्यक्ति का शव

 सूचना मिलते ही परसुडीह पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची, और शव को तालाब से बाहर निकाला. और मामले की छानबीन में जुट गई. शव की पहचान स्थानीय निवासी 55 वर्षीय बामनगोडा के रहने वाले सुरेश सरकार के रूप मे हुई है. जो लगातार इस तालाब में नहाने जाया करते थे. और कल शाम में ही इस तालाब में नहाने के दौरान पैर फिसल जाने की वजह से तालाब में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है.

मृतक के भतीजे ने की शव की पहचान 

परसुडीह पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि अज्ञात शव की सूचना पर वे लोग घटना स्थल पर पहुंचे. जहां मृतक सुरेश सरकार के भतीजे ने शव की पहचान की है. पूछताछ के क्रम में भतीजे ने बताया कि उनके चाचा की शादी नहीं हुई थी, अक्सर वे तालाब में नहाने जाया करते थे. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है. जांच के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो पाएगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:There was chaos after seeing the dead body floating in the pondthe nephew of the deceased revealed thisjharkhandjamshedpurpolicetalab

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.