✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बाबा साहब को लेकर मच गया बवाल!अब झारखंड पहुंची आग, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:27:00 PM

रांची(RANCHI): देश की सर्वोच्च सदन राज्यसभा में बाबा साहब भीम राव अम्बेडर को लेकर जिस शब्द का इस्तेमाल गृह मंत्री अमित शाह ने किया. यह विपक्ष को नागवार गुजरा है. गृह मंत्री और भाजपा के खिलाफ पूरे देश में विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है, अब इसकी आंच झारखंड भी पहुंच गई है. झारखंड कांग्रेस ने सभी जिला में प्रदर्शन करने का फैसला लिया है. विरोध मार्च निकालने को लेकर सभी जिला कमिटी को प्रदेश नेतृत्व ने आदेश दिया है.

बता दें कि राज्यसभा में अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान कुछ शब्द बाबा साहब अंबेडकर को लेकर बोला. जिसके बाद विपक्ष ने विरोध किया और शब्द को बाबा साहब के अपमान से जोड़ कर गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करने लगे. लोकसभा और राज्यसभा में भी खूब हंगामा मचा हुआ है. जिसके बाद बुधवार को शाम गृह मंत्री ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा. साफ कहा गया कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है. कांग्रेस हमेशा उलझाने का काम करती है.

लेकिन इसके बाद भी विवाद नहीं रुका. सदन में गुरुवार को भी प्रदर्शन जारी है. इसके बाद अब कांग्रेस देश भर में प्रदर्शन करने की तैयारी में लग गई. झारखंड में गुरुवार देर शाम सभी जिला में विरोध मार्च निकालने का आदेश दिया है. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश महतो कमलेश ने कहा कि भाजपा हमेशा तोड़ने की राजनीति करती है. शुरू से ही संविधान निर्माता बाबा साहब के खिलाफ साजिश रचने का काम करती है. गृह मंत्री ने बाबा साहब अंबेडकर के खिलाफ अपमान जनक बात कही है. प्रदेश कांग्रेस इस बयान का निंदा करती है.

प्रदेश में आक्रोश मार्च

केशव महतो कमलेश ने कहा कि गृह मंत्री ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है. यह कही से भी सही नहीं है. बाबा साहब को देश भगवान के समान मानता है. लेकिन भाजपा ने अपना चेहरा अब खुल कर दिखाना शुरू कर दिया है. इसके विरोध में झारखंड में आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. रांची में शहीद चौक से अल्बर्ट एक्का चौक तक मार्च में प्रदेश के नेता शामिल रहेंगे. इस दौरान गृह मंत्री का पुतला दहन किया जाएगा.

                                 

Tags:ndtv 24x7amitshahchunk_parl_144615breaking newscurrent affairslatest newslive newsndtvndtv live 24x7 english newstop newsmidnight_bulletinndtv_newsparliament winter session live updatesone nation one election billonoe billcongress mps in lok sabhacongress leaders in lok sabhaconstitution billparliament session todayparliament winter session 2024lok sabha newsshow= parliament session 2024digital teasercategory= newsjharkhand election resultjharkhand election result newsjharkhand election results livejharkhand vidhan sabha chunavindia bloc vs nda alliancecongress vs bjp vs jmmmaharashtra election resultjharkhandvote counting start in jharkhandindia bloc leads in jharkhandex-president of jharkhand congressclp meetingcongress partyenglish newsenglish news livegovernment formationindia allianceindia news liveindia todayindia today liveambedkar interviewbhimrao ambedkarmahatma gandhipoona pactindia archivebbc news indiainterviewsbbcarchivesbbcindiaindia politicsconstitutionindian constitutiondr ambedkar mahaparinirvan diwasdr ambedkar mahaparinirvan diwas statusmahaparinirvan diwas bhashanbabasaheb ambedkar mahaprayana6th dec 1956babasaheb death videobabasaheb mahaparinirvan dindr. ambedkar mahaparinirvan dinchaitya bhoomichaityabhumi live

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.