✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दुमका: राशन नहीं मिलने से ग्रामीणों में मचा हाहाकार, डीसी को ज्ञापन सौप लगाई कार्रवाई की गुहार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:04:30 PM

दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड के गरडी बी सहित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण मंगलवार को समाहरणालय पहुंचे. ग्रामीणों द्वारा डीसी के नाम एक ज्ञापन सौपा गया, जिसमें पीडीएस दुकानदार की शिकायत की गई है. ग्रामीणों का कहना है की गारड़ी बी सहित आधा दर्जन गांवों के ग्रामीण पीडीएस दुकानदार सुभाष देहरी से राशन लेते हैं. सितंबर महीना बीतने को है लेकिन अभी तक अगस्त महीने का राशन ग्रामीणों को नहीं मिला है. जबकि सभी लाभुकों के अंगूठा का निशान इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर ले लिया गया है.

ग्रामीणों ने की सख्त कार्यवाही की मांग

पूछने पर पीडीएस दुकानदार द्वारा बताया जाता है कि अभी तक जिला से राशन नहीं मिलने के कारण लाभुकों को नहीं दिया जा सका है. ग्रामीणों का आरोप है कि धोखाधड़ी कर पीडीएस दुकानदार राशन हड़पना चाहता है. इस नियत से वह राशन नहीं दे रहा है. मांगने पर लड़ाई करने लगता है और राशन कार्ड रद्द करवाने की धमकी भी देता है. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया  कि वर्ष 2017 में कालाबाजारी के आरोप में सुभाष देहरी का जन वितरण प्रणाली विक्रेता का लाइसेंस रद्द किया गया था. इसके बावजूद उसे लाइसेंस पुनः आवंटित कर दिया गया. वर्तमान समय में कुछ कार्डधारी को धोती साड़ी भी नहीं दिया गया है. इसके पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था. जिनके स्तर से जांच भी की गई लेकिन ग्रामीण उनके जांच से संतुष्ट नहीं है. इसलिए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करने के साथ-साथ दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग ग्रामीणों द्वारा की गई है.

रिपोर्ट. पंचम झा

 

Tags:There was an outcry among the villagers due to not getting rationa memorandum was submitted to DC requesting action.dumka newsjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.