✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

आज तक लापता बच्चों का नहीं मिला सुराग, लापता होने के आठवें दिन भी नहीं जला घर में चूल्हा, मां बेसुध

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 8:28:04 PM

रांची(RANCHI): शहर के सुरक्षित इलाके से गायब नन्हे बच्चों का आठवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला. पुलिस तफतीश कर रही है. लेकिन घर और मोहल्ले में एक अलग सा सन्नाटा पसरा है. अंश और आंशिका के घर आठ दिनों से चूल्हा नहीं जला. अब माँ बेसूद हो गई. बोलने तक की ताकत नहीं बची. बस लड़खड़ाते हुए पूछ रही कब आएगा उनके जिगर का टुकड़ा. दादी-नानी दरवाजे पर बैठ कर दिन गुजार रही है और हर आने वाले से पूछ रही है कोई तो उनके लाल की खबर बता दे. वहीं पिता भी कुछ बोल नहीं पा रहे. बस सिसकियाँ ही बची है. हर फोन कॉल में एक उम्मीद दिख रही की शायद कोई जानकारी मिल जाए. 


तस्वीर अंश और अंशिका के घर की है. इसी घर से दो जनवरी को पास की दुकान में बिस्किट लेने के लिए निकले थे. जिसके बाद अब तक वापस नहीं लौटे. पुलिस के पास शिकायत की गई लेकिन पुलिस के हाथ भी आठ दिन बाद खाली है. आखिर बच्चे कहा गए. मोहल्ले से कौन ले गया. और किस हालत में है. यह सवाल घर का हर सदस्य पूछ रहा है. 


बच्चों की माँ अब बोलने की हालात में नहीं बची. उसने अन्न त्याग दिया. जिससे उनकी हालत खराब हो गई. बस जब उठ रही तो पूछ रही है कि उनका बच्चा कब आएगा. घर में आठ दिनों से चूल्हा नहीं जला. चूल्हे की राख ठंडी पड़ी है.  

अंश और अंशिका की मामी ने बताया कि अब एक तरफ बच्चों के गायब होने का दर्द है. दूसरी तरफ बच्चों की माँ ने भी खाना छोड़ दिया है. अब बेसुध है. घर में आठ दिन से चूल्हा नहीं जला है.     

पिता सुनील ने बताया कि आठ दिन बीत गए. अब थक गए है. रोते हुए अपील किया कि उनके बच्चे को कोई वापस ला दो.आठ दिन से ज्यादा का समय हो गया. 

वहीं अंश की नानी ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. दूध बेच कर अपना घर चलाते है. आखिर किसने उनके जिगर को गायब कर दिया. नानी ने भी भावुक अपील की है. आखिर कैसे इस उम्र में इस दर्द को बर्दास्त करेंगे. अंश अंशिका के घर अब परिवार के अन्य लोग भी पहुँचने लगे.  नानी दादा दरवाजे पर बैठ कर बच्चों का इंतजार कर रहे  है. 


अब पूरी घटना से मोहल्ले में भी एक सन्नाटा पसरा का है. मोहल्ले की प्रेमनी देवी ने कहा कि अब सरकार पर ही उम्मीद है.हर दिन मीडिया के लोग आते है लेकिन बच्चे की जानकारी नहीं है. 

यह दर्द उस परिवार का है. जिसके घर के दो चिराग एक साथ लापता हो गए. हम भी ईश्वर से दुआ करते है. अंश और आंशिक सही सलामत घर लौट आए. आगर आपको दोनों बच्चों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलती है. तो तुरंत नजदीकी थाना को सूचना दे. जिससे बिछड़े बच्चे अपने घर लौट जाए

Tags:ranchi latest newsranchi newsbest hospitals of ranchitop 5 in ranchitop 10 in ranchiranchi school holidayranchi school student kidnapranchi school girl kidnap newsranchi kidnapping newsranchi kidnapping caseschool girl kidnapped in ranchiranchi missing childrenranchi cold weather newsranchi school news todayranchi girl kidnap nnewsranchi news todayranchi crime newsranchi winter newstop hospitals of ranchi 2018 videoyouth dies in ranchibreaking news ranchiranchi crimeranchi crime casecrime in ranchiranchi crime storyranchi crime patrolcrime news ranchicrime news in ranchicyber crime in ranchiranchi crime firing newsranchi latest crime updatekanke pithoria road ranchi crimejharkhand police crime branchranchi seafood priceranchiranchi caseranchi cityranchi policecrimeranchi firingranchi murderssp ranchikahani crime kiranchi diarieshindi crime newsmurder in ranchifiring in ranchidhurwa newsRanchi lapata baccha news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.