✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

अभी झारखंड में झमाझम बारिश से नहीं मिलने वाली राहत, येलो अलर्ट हुआ जारी

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:27:23 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):-झारखंड में लगातार बारिश हो रही है ,आसमान में धूप के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं. आम आवाम पानी लगातार पानी बरसने से परेशान हो गया है. वही, जिन किसानों के चेहरे मायूस थे, पानी बरसने से उनके चेहरे खिले हुए है. धान की रोपाई शुरु हो गयी है और फसल अच्छे होने का अनुमान जताया जा रहा है . 

दो दिन तक लगातार बारिश

झारखंड के कई इलाकों में दो दिन तक मूसलाधार  बारिश देखने को मिली , बुधवार औऱ गुरुवार दोनों दिन खूब पानी पड़ा , मेघ की गर्जन और बारिश से नदियां उफान पर आ गयी.कई घर बारिश के चलते ढह गये. फिलहाल अभी बारिश से उतनी राहत राज्य के निवासियों को नहीं मिलने वाली है. ऐसी संभावना जताई जा रही है कि कही-कही पर जोरदार बारिश देखने को मिल सकती है.  

भारी बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक, दबाव का क्षेत्र अब छतीसगढ़ की ओर बढ़ गया है, जो मध्य प्रदेश की ओर बढ़ेगा. वैसे  बारिश अभी खत्म नहीं हुई है , आगे इसका विकराल रुप भी देखने को मिल सकता है. झारखंड के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पूर्वी भागों में 6 और 7 अगस्त को जोरदार पानी बरसने की संभावना जताई जा रही है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है. आपको  बता दे मानसून राज्य में एक्टिव तो था. लेकिन, पानी उतना नहीं बरसा था. प्रदेश में किसान मायूस थे और सूखे की नौबत आन पड़ी थी. अभी बारिश होने के चलते लोगो ने राहत की सांस ली है.

Tags:no relief from rains in Jharkhandyellow alert issuedjharkhand rainhavey rain in jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.