✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jharkhand Weather:आज झारखंड में पड़ेगी प्रचंड गर्मी, हीट वेव को लेकर इन जिलों में IMD का येलो अलर्ट

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 1:59:48 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में तीन दिनों की बारिश के बाद 4 जून से मौसम ने फिर अपना कड़ा रूप अख्तियार कर लिया है, जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है. वही हिटवेव भी लोगों को खूब सता रहा है. झारखंड की राजधानी रांची के पीछले 24 घंटे में मौसम की बात की जाए तो यहां हल्की बारिश देखी गई, वहीं वज्रपात की भी स्थिति रही.मंगलवार को रांची का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं सबसे अधिक तापमान गढ़वा जिले में 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.सबसे कम तापमान चाईबासा में 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.वहीं आज के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई.

आज झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो आज किसी तरह का कोई भी सिनॉप्टिक फीचर नहीं बन रहा है, वहीं इसके साथ ही मौसम ट्रफ झारखंड से कई किलोमीटर दूर चला गया है. जिसकी वजह से आज झारखंड में बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. वहीं झारखंड के कुछ जिलों में आज जबरदस्त हीटवेव हुए चलने की संभावना जताई गई है, जिसको लेकर मौसम विभाग की ओर से लोगों को सुबह 11 से शाम के 4 बजे तक घर से बाहर निकलने से मना किया गया है. 

हीट वेव को लेकर इन जिलों को IMD का येलो अलर्ट

आज झारखंड के कुछ जिलों में जबरदस्त हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है, जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है, वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है. आज जिन जिलों में हीट वेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, उन जिलों में लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, रांची, चतरा हजारीबाग, रामगढ़ और कोडरमा शामिल है.वहीं इन जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में सामान्य स्थिति रहने की संभावना जताई गई है.

Tags:Jharkhand weather update todayJharkhand weather updateJharkhand weather alert todayJharkhand weather alertJharkhand weather forecast todayJharkhand weather forecastJharkhand weather news todayJharkhand weather newsJharkhand weather newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.