✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड के इस इलाके में है चप्पे-चप्पे पर है लोहे का खान, बदल सकती है राज्य की किस्मत लेकिन नक्सलियों ने जमा रखा है अपना कब्जा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:25:41 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखण्ड को प्रकृति ने खनिज संपदा से नवाजा है. यहां के कण-कण में लोहा कोयला का अंबार है. इस राज्य को खनिज संपदा से परिपूर्ण माना जाता है वही यहाँ कई ऐसे इलाके है जहां धरती के नीचे खजाना छिपा है. इनमे से एक इलाका ऐसा है जहां के चप्पे-चप्पे पर लोहे की खान मौजुद है. यह जगह कहीं और नहीं बल्की पूर्वी सिंहभूम के सारंडा में स्थित है.विशेषज्ञों की माने तो अगर लोहे के इन खानों को सही तरीके से खनन किया जाए और इस्तेमाल किया जाए तो ये राज्य ही नहीं बल्कि देश की भी किस्मत बदलने की ताकत रखता है.

सारंडा के जंगल में बहुत लम्बे समय से नक्सली संगठनों का दबदबा रहा है

सबसे दुख की बात यह है कि सारंडा में भले ही लोहे का अंबार है लेकिन यहाँ सबसे बड़ी बाधा नक्सलियों का कब्ज़ा है.सारंडा के जंगल में बहुत लम्बे समय से नक्सली संगठनों का दबदबा रहा है.जिसकी वजह से इसका उतना खनन नहीं हो पाया है जितना होना चाहिए.आपको बतायें कि सारंडा में लोहा का खनन इस लिए भी नहीं हो पाता है क्योंकि स्थानीय लोग और मजदूर डर के साये में रहते है कि कहीं उनके ऊपर नक्सली हमला ना हो जाये.वही इसके पीछे का दूसरा करण यह भी है कि सरकार और प्रशासन भी यहां लोहे के खदानों के लिए कोई कदम नहीं उठा पा रही है.

यहां के लोहे से झारखंड के साथ देश की बदल सकती है किस्मत

अंदाज़ लगाया जाता है कि सारंडा में लोहा इतना भरपुर मात्रा में है कि अगर इसको सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला जाए तो फिर झारखंड के साथ-साथ पुरे देश की किस्मत भी बदल सकती है और इसे झारखंड के लोगों को रोजगार के अवसर भी मिल सकते है और झारखंड से पलायन रोका जा सकता है. अगर यहां लोहे का खनन अच्छे से हो जाए तो फिर राज्य के विकास को नई दिशा मिल सकती है.लेकिन दुख की बात है कि इतनी खनिज होने के बावजूद झारखंड के लोग आज भी राज्य से बाहर मजदूरी करने के लिए जाते है.

क्या सरकार उठाएगी कोई कदम

अब यहां देखने वाली बात होगी कि झारखंड सरकार सारंडा को नक्सलियों के कब्जे से कब तक मुक्त कराती है और राज्य के युवाओं को रोजगार के साथ-साथ राज्य को तरक्की की एक नयी दिशा कब देगी.या फिर सारंडा में खनिज संपदा आने वाले समय तक भी यूं ही जमीन में दफन रहेगी.

Tags:iron ore mines in jharkhandiron ore mineskiriburu iron ore minesiron ore mine.sarandanoamundi iron minesaranda forestiron ore loading in goods trainiron ore miningminesironoremineskiriburu minesmines kiriburucoal minesiron oresarandaforestbest places in jharkhandhidden places in jharkhandplaces to visit in jharkhandoffbeat places in jharkhandhaunted places in jharkhandadventure places in jharkhandtop tourist places in jharkhandTrending newsViral newsJharkhandPurvi SinghbhumCm hemant SorenGovernment of Jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.