✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जामताड़ा में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत, कार के धक्के से गई पंचायत सेवक की जान

BY -
Shivpujan Singh CR
Shivpujan Singh CR
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 5:26:49 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK):- जामताड़ा जिले के हरचंडी गांव में सड़क दुर्घटना में हुई महिला प्रमिला सोरेन की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है.  महिला पंचायत  सेवक थी औऱ कार के धक्के से उसकी जान चली गई.  दुखद घटना के बाद भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बबीता झा शुक्रवार को मृतका के घर पहुंचीं. उन्होंने प्रमिला सोरेन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और शोक जाहिर किया.

बबीता झा ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए तत्काल आर्थिक सहायता भी दिया. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह और उनकी पूरी टीम पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि अगर परिवार को किसी प्रकार की मदद की जरूरत होगी, तो वे हरसंभव सहयोग करेंगी.

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि प्रमिला सोरेन गांव की एक मिलनसार और मेहनती महिला थीं. उनकी असमय मृत्यु से पूरा गांव सदमे में है. मौके पर कई स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मौजूद रहे. झारखंड बीजेपी के महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबीता झा ने प्रशासन से भी मांग की कि पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनसेवा में अग्रसर रही है और आगे भी ऐसे हर दुख-दर्द में जनता के साथ खड़ी रहेगी. उनके साथ मौके पर रमणी मरांडी भी उपस्थित थी.

इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और गांववाले अब प्रमिला सोरेन के परिवार के पुनर्वास की मांग प्रशासन से कर रहे हैं.

Tags:Pramila Sorenjamtara Pramila Sorenjamtara accidentjamtarajamtara newsjharkhand jamtara newsjamtara accident newsbabita jha jamtara

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.