☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बासुकीनाथ धाम में बसी इस अनोखी बस्ती के लोगों की आस्था देख आप भी हो जाएंगे हैरान

बासुकीनाथ धाम में बसी इस अनोखी बस्ती के लोगों की आस्था देख आप भी हो जाएंगे हैरान

दुमका (DUMKA):  दुमका के बासुकीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला लगा है. पूरा बासुकीनाथ धाम गेरुवा वस्त्रधारी शिव भक्त से पटा है. बोल बम और हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान है. देश विदेश से प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु फ़ौजदारी बाबा पर जलार्पण कर रहे हैं. सबों की आस्था बाबा पर हैं.

अनोखी बस्ती

इस सबके के बीच श्रावणी मेला के दौरान बासुकीनाथ धाम में एक अनोखी बस्ती का नजारा देखने को मिलता है. झुग्गी झोपड़ी बना कर विभिन्न क्षेत्रों से आए भिखारी यहां रहते है. हजारों की संख्या में भिक्षु यहां रात झुग्गी झोपड़ी में गुजारते हैं, तो दिन भर मंदिर जाने वाले सड़क के किनारे बैठते है. इन भिक्षुओं को भी फ़ौजदारी बाबा पर अटूट आस्था है. गुजरने वाले शिव भक्त को भी पता रहता है कि रास्ते में भिक्षु मिलेंगे और तीर्थाटन के दौरान दान करने का एक अगल महत्व है. तभी तो शिव भक्त अपने साथ खुदरा ले कर चलते हैं. हमारा मकशद भिक्षुओं की भावना को आहत करने की नहीं है, बल्कि शारीरिक रूप से अक्षम इन भिक्षुओं की बाबा पर अटूट आस्था को दर्शाना है.

रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका

 

Published at:31 Jul 2022 01:55 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.