✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में रसोई गैस के लिए मचा हाहाकार, जानिए क्या है वजह

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 9, 2026, 12:49:02 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): ईरान-इस्राइल के बीच जारी तनाव का असर अब आम लोगों की रसोई तक पहुंचने लगा है. घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के साथ-साथ अब कई जगहों पर गैस की कमी भी देखने को मिल रही है, जिससे उपभोक्ताओं को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. एक तरफ सिलेंडर महंगा हो गया है तो वही दूसरी तरफ लोगों को समय पर गैस भी नहीं मिल रहे है.

कई इलाकों में उपभोक्ताओं का कहना है कि जब घर में गैस खत्म हो जाती है और वे सिलेंडर भरवाने के लिए गैस एजेंसियों में फोन करते हैं, तो वहां से जवाब मिलता है कि फिलहाल गैस नहीं है. ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है. गैस जैसी रोजमर्रा की जरूरत की चीज नहीं मिलने से लोगों को खाना बनाने में दिक्कत हो रही है.

कही पर तो गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं. लोग सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े हैं और घंटों अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. सभी उपभोक्ताओं को सगता है कि कब मेरी बारी आएगी और हमें गैस मिलेगा.

हालांकि कई लोगों को गैस सिलेंडर मिल भी रहा है, लेकिन बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिन्हें घंटों इंतजार करने के बाद भी खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है. इससे लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले ही गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों की वजह से उन्हें ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं, और अब सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतार में घंटों खड़े रहना पड़ रहा है.जिससे काम काज में असर पड़ रहा है. घंटो लाइम में खड़े होने की वजह से ऑफिस जाने में देरी होती है.

 

Tags:There is a shortage of cooking gas in JharkhandgasLPGjharkhandagencyincrease in gas pricespricesgas shortageshortagegas shortageinjharkhand'newsnewsupdatethenewspostprice

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.