✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में एडमिशन शुरु, 9,166 सीट के लिए 36 हजार से ज्यादाआवेदन

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 8, 2026, 5:39:44 PM

रांची(RANCHI): आज के समय में हर मां-बाप अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना चाहते हैं. यही वजह है कि अच्छे स्कूलों में एडमिशन को लेकर हमेशा प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है. झारखंड में भी कुछ ऐसा ही हाल CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस को लेकर दिखाई दे रहा है. इन स्कूलों में बच्चों के दाखिले के लिए अभिभावकों के बीच जबरदस्त होड़ लगी हुई है. ज्यादातक माता-पिता चाहते है कि उनके बच्चे का एडमिशन इसी स्कूल में हो, क्योंकि राज्य के बेहतरीन स्कूलों में इसकी गिनती की जाती है और यहां की पढ़ाई बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने में मददगार मानी जाती है.

राज्य में फिलहाल कुल 80 CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस चल रही हैं. इन स्कूलों में कक्षा KG से लेकर कक्षा 9 तक पढ़ाई कराई जाती है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस बार इन स्कूलों में दाखिले के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं. अब तक 36,037 आवेदन जमा किए जा चुके हैं. अहर हम सीटों की बात करे तो इन स्कूलों में कुल 9,166 सीटें हैं. यानी सीटों करीब चार गुना अधिक आवेदन दिया गया हैं. इससे साफ है कि इन स्कूलों में प्रवेश के लिए प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है और सभी आवेदकों को दाखिला मिल पाना संभव नहीं होगा.

राज्य सरकार की कोशिश है कि झारखंड के हर बच्चे को बेहतर शिक्षा का अवसर मिल सके. इसी दिशा में सरकार ने बजट सत्र के दौरान 100 और CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस खोलने की बात कही थी. अगर नए स्कूल जल्द शुरू होते हैं, तो अधिक से अधिक स्टूडेंट को इन इन स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा और बेहतर शिक्षा तक उनकी पहुंच भी बढ़ेगी.

 

Tags:There is a rush for admission in CM School of Excellence36037 applications for 9166 seats.admissionCM School of Excellencestudentjharkhandjharkhandsarkaradmission openadmission for studentstudenrnewsupdateupdatenews

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.