☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड की संस्कृति को जानने और समझने की है जरूरत, जानिए राज्यपाल ने किनसे यह बात कही

झारखंड की संस्कृति को जानने और समझने की है जरूरत, जानिए राज्यपाल ने किनसे यह बात कही

रांची(RANCHI): झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने कहा है कि इस राज्य की समृद्ध संस्कृति को जानने और समझने की जरूरत है. यह राज्य असीम संभावनाओं से भरा हुआ है. यहां विकास के कई आयाम मौजूद हैं. बस, ईमानदारी और मेहनत से इन संभावनाओं पर काम करने की जरूरत है.

राज्यपाल रमेश बैस ने झारखंड भ्रमण पर आए नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली के 18 पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान यह बात कही. उन्होंने इन आगंतुकों को बताया कि झारखंड में बहुत सारे पुरातात्विक धार्मिक और पर्यटन स्थल हैं. इन्हें और एक्सप्लोर करने की जरूरत है. यहां की जनजाति है, आदिम संस्कृति पर शोध की भी जरूरत है. राज्यपाल ने नेशनल डिफेंस कॉलेज के पदाधिकारियों को झारखंड के बहुत सारे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के बारे में जानकारी दी. राजभवन में इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान नेशनल डिफेंस कॉलेज के पदाधिकारियों ने भी राज्य भ्रमण के दौरान मिले अनुभवों को राज्यपाल के साथ साझा किया. राज्यपाल रमेश बैस ने नेशनल डिफेंस कॉलेज के महत्व पर भी अपने विचार रखे.

Published at: 31 Jan 2023 05:50 PM (IST)
Tags:JHARKHAND GOVERNORGOVERNOR RAMESH BAISCM HEMANT SORENGOVERNOR MEETINGJHARKHAND CULTURE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.