✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युवाओं को राजनीति से जोड़ने की तैयारी, आजसू देगी प्लेटफॉर्म

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:33:09 PM

रांची(RANCHI) : आजसू अपने संगठन को मजबूत करने को लेकर लगातार काम कर रही है. राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हर दिन पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आजसू का दामन थाम रहे है. इसी कड़ी में विभिन्न जिलों से भोक्ता खेरवार समाज के लोगों ने उमेश सिंह के नेतृत्व में आजसू का दामन थामा. इस दौरान सभी का स्वागत आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने पार्टी का पतका पहना कर किया.

समाज के हित में हमेशा उठाते हैं आवाज

सुदेश महतो ने कहा कि भोक्ता और खेरवार समाज के हित में हमेशा आवाज़ उठाते है. समाज का नेतृत्व राजनीति पटल पर छूटे नहीं इसलिए सामाजिक कार्यकर्ताओं को राजनीति में कदम रखना जरूरी है. जाति को मजबूत करने के लिए राज्य में जातिगत जनगणना बेहद जरूरी है. जातिगत जनगणना को लेकर हम शुरू से आवाज़ उठाते रहे है. राज्य में राजनीतिक किस हालात से गुजर रही है, यह किसी से छुपा नहीं है. नेता अपने व्यक्तिगत स्वार्थ को ही राज्य हित में बता देते है. यह सरकार ऐसे काम कर रही है जिससे जो पीछे है और पीछे छूटते जा रहा है. मौजूदा सरकार को जनता के विकास से कोई लेना देना नहीं है. ऐसी राजनीति को खत्म करने के लिए युवाओं को आगे आना होगा. तभी राज्य विकास के पथ पर बढ़ेगा. हम युवाओं को एक प्लेटफॉर्म देंगे जिससे युवाओं की भागीदारी राजनीति में सुनिश्चित हो सके.

पार्टी में शामिल होने के बाद उमेश सिंह ने कहा कि झारखंड को अलग राज्य दर्जा दिलाने के लिए सभी ने मिल कर काम किया है. राज्य किसी एक दल या व्यक्ति की जागीर झारखंड नहीं है. झारखंड का विकास आजसू ही कर सकती है. संगठन में सभी जाति धर्म के लोगों को एक साथ लेकर पार्टी प्रमुख चलते है.

रिपोर्ट. समीर हुसैन

Tags:There is a leader hidden among the youthAJSU will give platform to enter politicsajsu partyranchi newsjharkhand news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.