✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर:राशन कार्ड धारकों को तीन माह से मिल रहा घटिया चावल,दोषी पर कार्रवाई की मांग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 11, 2026, 7:14:29 PM

देवघर(DEOGHAR):सरकार का फ़र्ज़ बनता है कि देश का कोई भी नागरिक भूखा न रहे.इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार बहुत संवेदनशील है.ऐसे नागरिकों के लिए सरकार मुफ्त में राशन मुहैया करवाती है, जो भी राशनकार्ड धारक है उन्हें कार्ड में दर्ज परिवार के प्रत्येक लोगो को 5 किलो चावल प्रति माह मुफ्त में मुहैया करवाती है, लेकिन देवघर में पीडीएस दुकानों में राशनकार्ड धारकों को मिल रही मुफ्त में चावल की क़्वालिटी निम्न स्तर का है.आप वीडियो में देख सकते है कि देवघर जैसा धार्मिक जिला में किस क्वालिटी का चावल सरकार अपने नागरिकों को उपलब्ध करा रही है.      

पिछले तीन माह से घटिया चावल लेने को मजबूर है लाभुक

मजबूरी और भूख मिटाने के लिए निम्न स्तर का चावल लाभुक ले रहे हैं।ऐसा नही है कि इस बात की जानकारी किसी अधिकारी को नही है।सब जानते हुए भी चुपचाप मुह बंद किये हुए है.झारखंड सरकार में खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी का गृह जिला देवघर होने के बाबजूद इस तरह का चावल पीडिएस दुकानों से मिलना समझ से पड़े है.इस संबंध में न तो कोई पीडीएस दुकानदार बोलने को तैयार है और न ही लाभुक.ऐसे में जरूरत है झारखंड के मुखिया को इस ओर ध्यान देने की.

रिपोर्ट-रितुराज सिन्हा

Tags:deoghar ration carddeoghar ration card schemetrending news todayviral newsration card scheme fajiwadaration card scheme todayjharkhanddeoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.