✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बरौनी-हल्दिया पाइपलाइन से चुरा लिया गया बड़ी मात्रा में डीजल , जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 7:59:27 AM

जामताड़ा (JAMTARA): जामताड़ा के मिहिजाम थाना अंतर्गत भागा में राष्ट्रीय संपदा की बड़ी चोरी हुई है. बरौनी हल्दिया पाइपलाइन से डीजल चुराया गया है. इसका आकलन करने में जहां कंपनी जुटी है. वहीं क्षतिग्रस्त जगह मरम्मत का काम युद्धस्तर पर किया गया. इसकी पुष्टि वरिष्ठ प्रचालन प्रबंधक रत्न कुमार पुर्वी क्षेत्र पाइपलाइन जसीडीह ने की है.

क्या है मामला

मिहिजाम थाना से मात्र दो कदम की दूरी पर एक बार फिर से हल्दिया बरौनी पाइपलाइन से बड़ी मात्रा में डीजल निकाला गया है. इससे पहले मिहिजाम थाना कांड 164/17 दर्ज है. जिसमें बेवा से तेल उड़ाया गया था. इसमें कोलकाता सहित देश के बड़े सफेदपोश और वर्दीधारी की संलिप्तता का खुलासा हुआ था. जो आज भी लंबित है.  यह वारदात बरौनी से 210.7 किलोमीटर बरौनी-हल्दिया पाइप लाइन पर हुआ है. यह मिहिजाम थाना के ठीक पीछे भागा में स्थित है. जहां पुलिस की हनक 24×7 रहती है. यहीं पर अपराधियों ने बड़ी ही सावधानी से पाइप लाइन में डिवाइस लगा कर वेल्डिंग कर लिया. जिसमें हेयर ड्रिल कर हजारों लीटर डीजल निकाल लिया है. इसकी भनक मॉनिटरिंग जी सिस्टम बरौनी और देवघर में डिटेक्ट हुआ. जहां प्रेशर कम होने लगा था. इस पर आईओसी के अधिकारी रेस हुए. जब तक ज्ञात होता कि वारदात बरौनी से 210.7 किलोमीटर हल्दिया पाइपलाइन में हुआ. तब तक तेल चोर हाथ साफ कर नौ दो ग्यारह हो गया.

ड्रम में निकला हुआ डीजल बरामद

मौके पर पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों का देख कर होश फाख्ता हो गए. वहां से हजारों गैलन डीजल निक गया था. जहां से दर्जन भर लाल ड्रम में निकला हुआ डीजल बरामद हुआ है. वहां से बड़ी मात्रा में तेल का रिसाव हो रहा था. बता दें कि पाइप लाइन से चोरी करने के लिए अपराधी दो मजबूत वल्ब लगा डिवाइस पाइप लाइन पर वेल्डिंग कर जोड़ दिया. उसमें ड्रिलिंग मशीन से बहुत ही छोटा छेद कर डीजल उड़ा लिया. उस वक्त डीजल लगभग 200+ ‌ किलोमीटर के स्पीड से पाइप में चल रहा था. ऐसे ही अपराध को रोकने के लिए लगातार बैठक और प्रशिक्षण आई ओ सी चलती है. जिसमें बड़े पुलिस अधिकारी से लेकर निचले स्तर तक के लोग भाग लेते हैं. ऐसे अपराध करने के दौरान मिस हेंडलिग बड़ी अनहोनी को जन्म दे सकता है. इसके लिए हर स्तर के लोग को जागरूक आई ओ सी करते रहती है. बावजूद कि यह वारदात रूकने का नाम नहीं ले रहा है. इस मामले को लेकर मिहिजाम थाना में मामला दर्ज हुआ है. इसकी पुष्टि एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने किया है. मौके का ‌जायजा लेने के बाद एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को मामला उद्भेदन का ट्रिपस बताया.

रिपोर्ट: आर.पी सिंह, जामताड़ा

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.