गढ़वा(GARHWA):जिले में एक अजीब चोरी की घटना सामने आई है . जहां अज्ञात चोरो ने एक लाइसेंसी शराब दुकान से ब्रांडेड दारू की 30 पेटी सटर तोड़ कर चुरा लिया. मामले की जानकारी कांडी थाना को दी गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है. घटना कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के समीप नवनिर्मित मकान में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान की है.
स्टॉक रूम से गायब किया शराब
शातिर चोरों ने दुकान के स्टॉक रूम का ताला तोड़कर सिग्नेचर और ब्लेंडर्स प्राइड जैसे महंगे ब्रांड की लगभग 29 पेटी शराब पार कर दी. चोरी गई शराब की कुल कीमत 3 लाख 7 हजार 200 रुपये बताई जा रही है. घटना की जानकारी तब मिली ज़ब दुकान संचालक हमेशा की तरह दुकान खोलने पहुंचे. वहां स्टॉक रूम का ताला टूटा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. अंदर जाने पर पता चला कि चोरों ने चुन-चुन कर कीमती ब्रांड्स के कार्टन गायब कर दिए हैं.
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस एवं उत्पाद विभाग को दी गई. घटना के बाद पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बारीकी से घटनास्थल का निरीक्षण किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अवर निरीक्षक बृज कुमार ने बताया कि चोरों तक पहुंचने के लिए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स का मदद ली जा रही है. साथ ही, इलाके में सक्रिय मोबाइल लोकेशन को भी ट्रैक किया जा रहा है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे. इधर उत्पाद अधीक्षक ने कहा की जानकारी मिली है जिसके बाद भौतिक सत्यापन किया गया जिसमे बात सही प्रतीत हुआ है हमलोग इसकी जाँच कर रहे है.
रिपोर्ट:धर्मेन्द्र कुमार