✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चलती ट्रेन से कोयला चोरी कर रहा था  युवक, हाईटेंशन की चपेट में आकर झुलसा, जानिए कहां की है घटना 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:12:14 AM

धनबाद(DHANBAD) : कोयलांचल में तरह-तरह से कोयला चोरी की जाती है. चलती मालगाड़ी से कोयला उतारने का काम भी यहां खूब होता है. हाईटेंशन  तार की चपेट में आने से लोग जान भी गवां बैठते हैं. घायल भी होते हैं फिर भी लोग डरते नहीं और वही काम करते हैं जो खतरनाक है. बुधवार को पाथरडीह यार्ड के समीप रैक से कोयला उतारने के क्रम में लोदना बाजार का एक व्यक्ति हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया. उसके बाद उसे इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से धनबाद के SNMMCH  में भर्ती कराया गया है .  

SNMMCH में चल रहा घायस का इलाज

घटना की जानकारी लोगों ने रेल पुलिस और सुदामडीह पुलिस को दी. वह अपने को लोदना बाजार का निवासी बता रहा है और अपना नाम आनंद कुमार निषाद कह रहा है.  मालगाड़ी से कोयला उतारने के दौरान ही वह झुलसा है,ऐसा लोग बता रहे है. पाथरडीह बाजार के समीप मालगाड़ी से कोयला उतारते कुछ लोगों ने देखा था. बता दें कि  रैक से कोयला का काम यहां खूब चलता है. पहले मालगाड़ी से कोयला गिरा दिया जाता है, गिराने वाले कोई और होते  और फिर उसे चुनकर इकट्ठा कर ने वाला कोई और होता. रेलवे यार्ड ही नहीं चलती मालगाड़ी से भी कोयला उतरा जाता है. पुलिस को अभी घायल का बयान नहीं मिला है, बयान मिलने के बाद ही असली बात का खुलासा हो पाएगा. 

रिपोर्ट : संतोष, धनबाद 

Tags:The young man was stealing coal from a moving train in dhanbadman in dhanbad got scorched in the grip of high tensiondhanbad illegal coal miningdhanbad newstjharkhand latest newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.