✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बंद घर के सामने खड़ा होकर मोबाइल चला रहा था युवक, अचानक चमकी बिजली और हो गई युवक की दर्दनाक मौत, देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: August 12, 2024,
Updated: 10:05 PM

दुमका (DUMKA): बरसात के समय में खासकर जब आसमान में बिजली कड़क रहा हो तो मोबाइल चलाना कितना घातक हो सकता है. इसकी एक बानगी दुमका जिला में देखने को मिली है. दरअसल दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के दीकू बेदिया गांव के समीप रविवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से सुधांशु दर्वे की मौत हो गई. मृतक पेशे से राजमिस्त्री था और जरमुंडी के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला था.

बंद घर के सामने खड़ा था युवक

जानकारी के अनुसार वह रोज की तरह फतेहपुर काम करने के लिए गया. शाम को बाइक से वापस घर लौट रहा था. अचानक रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई. इससे बचने के लिए मोटरसाइकिल से उतरकर एक बंद घर के सामने खड़ा हो गया. बारिश थमने के इंतजार में मोबाइल देखने लगा. अचानक तेज आवाज के साथ वज्रपात हुई और उसकी जान चली गयी. गेट के सहारे बैठा हुआ शव लोगों ने देखा. उसके सामने मोबाइल गिरा हुआ है. सूचना मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने के बाद परिजन को सूचित किया. पुलिस का कहना है कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

आपकों बता दें कि मौसम विभाग ने झारखंड में मानसून को देखते हुए कई जिलों में अलर्ट जारी किया है. जिसमें पाकुड़, साहिबगंज, चतरा, पूर्वी सिंधभूम, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पलामु, सराईकेला-खरसावां जिले में अगले एक से तीन घंटे में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है. साथ ही लोगों को बारिश के दौरान खुले आसमान के नीचे नहीं रहने कि भी बात की गई है.  

रिपोर्ट. पंचम झा

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaybreaking newshindi newstop newstoday jharkhand newsnews jharkhandjharkhandlatest newsjharkhand today newsnewsjharkhand breaking newsranchi newsThe young man was standing in front of a closed house and using his mobilesuddenly lightning flashed and the young man died a painful death

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.