✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

बच्चा चोरी के आरोप में खंभे में बांधकर युवक की पिटाई, पुलिस ने पहुंचकर बचाई जान 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 5:11:58 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर खंभे से बांध दिया और सभी मिलकर घंटों उसकी पिटाई करते रहे. जिसके बाद सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को ग्रामीणों की पिटाई से बचाया.और युवक को अपने साथ जांच के लिए थाना ले गई.

बच्चे से मिलने युवक के साथ आई थी महिला

इस मामले पर बिरसानगर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ये पारिवारिक मामला है. पति की मौत के बाद अपने बच्चों को दादी के पास छोड़कर महिला दूसरे जगह रहने चली गई थी.और एक युवक के साथ अपने बच्चों से मिलने अपनी सास के घर आई थी.लेकिन परिवार और आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया. और बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए खंभे से बांधकर पिटा गया.बच्चा चोरी का ये मामला नहीं है. इसके साथ ही बताया कि महिला अपने ही पति की हत्या केस में अभियुक्त है. जिसका केस कोर्ट में चल रहा है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

Tags:jharkhandjamshedpurchild theftchild theft in jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.