✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

युवक ने युवती को किया घायल, फरार होने के दौरान हुई मौत, जानिए क्या है मामला 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:54:45 AM

हजारीबाग (HAZARIBAGH): हजारीबाग बड़ा बाजार थाना के बस स्टैंड के एक होटल से संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार चौथे तल्ले से नीचे गिरकर युवक की मौत हुई है. युवक होटल के रूम नंबर 404 में 18 सितंबर से ही रह रहा था. इस घटना के पीछे के बारे में होटल कर्मियों का कहना है कि घटना के महज 15 मिनट पहले एक युवती युवक के रूम पर पहुंची थी. कमरे में दोनों के बीच  कहा सुनी और मारपीट हुई. इस दौरान युवक खेरवाल मांडी ने युवती को बुरी तरह घायल कर दिया और  दौरान पीड़िता बेहोश हो गई. आशंका जताई जा रही है कि युवती के बेहोश होने पर उसे लगा कि युवती की मौत हो गई है. इस डर से युवक चार तले खिड़की से भागने की फिराक में था और इसी दौरान गिरने से उसकी मौत हो गई. घटना के बाद हजारीबाग सदर डीएसपी महेश प्रजापति घटनास्थल पर पहुंचे और तहकीकात शुरू की. उन्होंने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा. दूसरी ओर कमरे नंबर 404 में भी तहकीकात किया.

युवक कर रहा था ब्लैकमेल
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती चतरा जिले के सिमरिया की रहने वाली है. जो हजारीबाग के मटवारी में एक हॉस्टल में रह कर एसएससी की तैयारी कर रही थी. पूछताछ के दौरान यह जानकारी मिली है कि दोनों की मुलाकात पुरुलिया में चल रहे एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी और इसी दौरान दोनों की दोस्ती भी हुई. ऐसी बातें भी सामने आ रही हैं कि किसी बात को लेकर युवक युवती को हरदम ब्लैकमेल कर रहा था. जिसके कारण ही दोनों के बीच होटल के रूम में मारपीट हुई थी.

होटल कर्मियों को आई थी रूम से आवाज़
होटल कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन युवती होटल में युवक से मिलने पहुंची. इस दौरान उनके रूम से जोरदार आवाज आई. आवाज सुन कर सभी कर्मचारी रूम पहुंचे तो युवती को घायल अवस्था में पाया. जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पुलिसकर्मियों ने उसे घटना के बारे में जानकारी ली. वहीं युवती कि माने तो युवक ने उसे ब्लैकमेल करके होटल में मिलने बुलाया था. हजारीबाग पुलिस उसका मेडिकल टेस्ट भी कराने जा रही है. साथ ही साथ इस बात का तहकीकात किया जा रहा है कि आखिर क्या कारण रहा कि छात्रा को हमेशा युवक ब्लैकमेल कर रहा था. 

रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.