बोकारो (BOKARO) : बोकारो से एक दर्दनाक खबर खबर सामने आई है. जहां एक युवक ने पेड़ पर फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी. घटना बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बताई जा रही है. उतासारा एनएच मुख्य सड़क के किनारे महुआ पेड़ पर एक युवक का फंदे से झूलता एक शव पाया गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान उतासारा गांव के विकास कुमार के रूप में की गई है.
मानसिक तनाव में था युवक- परिजन
इस घटना सूचना मिलते ही पेटरवार थाना प्रभारी विनय कुमार सदल-बल घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस संबंध में थानाप्रभारी विनय कुमार ने बताया कि फांसी लगाने वाला युवक का नाम विकास कुमार है, जिसकी उम्र लगभग 22वर्ष है. युवक पेटरबार थानाक्षेत्र के उतासारा गांव का रहने वाला है. उसके परिजनों ने बताया है कि कुछ दिनों से युवक मानसिक तनाव मे था. संभवतः मानसिक तनाव में आकर उसने ऐसा कदम उठाया है.
परिवारवालों में छाया मातम
इसके साथ ही पुलिस ने मामले को लेकर बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला आत्म हत्या का लगता है. फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है. फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर जाँच कर रही है. वहीं इस घटना से परिवारवालों में मातम छाया हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है. इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है.
रिपोर्ट: संजय कुमार