✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड की मंईयां को करना होगा और इंतजार! इस महीने भी नहीं आएगी योजना की राशि   

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: February 15, 2025,
Updated: 6:04 PM

रांची(RANCHI): झारखंड की मंईयां के लिए एक बुरी खबर है. राज्य की 56 लाख 61 हजार बहन-बेटियों को अभी मंईयां योजना की छठी किस्त का इंतजार और करना होगा. या यूं कहे कि लाभुकों को फरवरी के महीने में भी योजना की राशि नहीं मिलेगी. योजना की छठी और सातवीं किस्त के लिए लाभुकों को अब मार्च का इंतजार करना होगा. क्योंकि, विभाग द्वारा किए जा रहे सत्यापन के कार्य अभी तक पूरे नहीं हुए हैं. ऐसे में अब जनवरी, फरवरी और मार्च महीने की किस्त एक साथ मार्च में ही आने की संभावना है.

पहले इस योजना में राशि भेजने की तिथि 8 से 11 के बीच रखी गई थी. लेकिन जैसे-जैसे इस योजना में त्रुटि आई वैसे ही यह डेडलाइन आगे बढ़ती चली गई. पांचवी किस्त का इंतजार भी थोड़ा लंबा हुआ. हालांकि, आखिर में 7 जनवरी को मुख्यमंत्री ने सभी के खाते में DBT के जरिए पैसा भेज दिया. लेकिन अब जनवरी और फरवरी के पैसे को लेकर स्थिति साफ है. जिस तरह से सत्यापन की प्रक्रिया जारी है यहां तक की इसे लेकर कैम्प लगा कर सभी लाभूक का सत्यापन पूरा करने का आदेश भी विभाग ने जारी किया है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है की सत्यापन का कार्य पूरा होने पर ही लाभुकों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे.

दरअसल, इस योजना का लाभ गलत तरीके से कई लोगों द्वारा उठाया जा रहा है. कई मामलों के सामने आने के बाद सरकार द्वारा सत्यापन की प्रक्रिया करने का आदेश दिया गया है. इस आदेश में पहले 31 मार्च तक सभी लाभुकों को बैंक खाता आधार से लिंक करने के लिए कहा गया है. दूसरा आंगनबाड़ी सेविका और बाल विकास परियोजना के कर्मचारियों को डोर टू डोर जा कर योजना का लाभ उठा रही लाभुकों की जांच करने का आदेश दिया गया है. जिससे यह स्तिथि साफ हो सके की आखिर कौन सही और कौन ग़लत तरीके से इस मंईयां योजना का लाभ ले रहा है. जांच को लेकर विशेष कैंप भी पंचायत स्तर पर लगाया जाएगा.

देखा जाए तो योजना में लाभुकों की संख्या काफी अधिक है. जिस वजह से इसे पूरा करने में करीब दो माह का समय लग सकता है. ऐसे में जब तक योजना के एक-एक लाभूक का सत्यापन नहीं किया जाता है तब तक योजना के किसी भी लाभूक को पैसा नहीं दिया जाएगा. सत्यापन का कार्य पूरा होने पर एक साथ जनवरी, फरवरी और मार्च का पैसा भेजा जा सकता है. 

बता दें कि, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभूक बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेज के जरिए लाभ ले रहे है. बंगाल और बिहार के भी लोगों ने गलत जानकारी दे कर इस योजना का लाभ लिया है. पहले बोकारो में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. यहां पर एक व्यक्ति 90 से अधिक आवेदन कर योजना का लाभ ले रहा था. इसके बाद फिर जांच में हजारीबाग और पलामू व गढ़वा में फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है.

Tags:मंईयां सम्मान योजनाझारखंड मंईयां सम्मान योजनाझारखंड मैया सम्मान योजनाझारखंड में मंईयां सम्मान योजनाझारखंड मंईयां सम्मान योजना पैसमंईयां सम्मान योजना 2025 फॉर्ममुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनाझारखण्ड मंईयां सम्मान योजना 2024मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्तमुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2024मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना 2025झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजनामंईया सम्मान योजना की पहली किश्तमंइयां सम्मानझारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटझारखंड योजनामंईयां सम्मान योजनाJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateJharkhand SchemeMainiyan Samman YojanaJharkhand Mainiyan Samman SchemeMainiyan Samman Scheme 2025Chief Minister Mainiyan Samman SchemeChief Minister Mainiyan Samman Scheme 2025Jharkhand Chief Minister Mainiyan Samman SchemeFirst installment of Mainiyan Samman YojanaMainiyan Sammanमंईयां सम्मान योजना की छठी किस्तSixth installment of Mainiya Samman Yojana

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.