✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महिला तीन बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर कूदी, दूध मुही बच्चे समेत चार की मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:31:53 AM

पलामू(PALAMU): डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे बीसफुटा के निमियां में रेलवे ट्रैक पर बुधवार की दोपहर एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. उनके शव रेलवे पटरी से क्षत विक्षत बरामद किए गए. महिला की पहचान हरिहरगंज के खड़गपुर निवासी रवि सिंह की पत्नी मनीता देवी (30वर्ष) के रूप में हुई है. बच्चों की उम्र 1, 3 एवं 6 वर्ष तक है. बड़ी बेटी पायल है, उसकी उम्र 6 वर्ष है. बेटे की उम्र 3 वर्ष है, जबकि एक दूधमुही बच्ची की मौत हुई है. उसकी उम्र 1 वर्ष है. महिला का मायका सतबरवा थाना क्षेत्र के एकता में है. फागू सिंह पिता हैं. महिला की पहचान परिजनों ने की और मोबाइल फोन पर जानकारी दी.

बताया जाता है कि डालटनगंज रेलवे स्टेशन से सटे बीसफुटा के निमियां में रेलवे ट्रैक पर अचानक एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ पहुंची और किसी ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर टीओपी 3 प्रभारी मंटूस महतो के अलावा अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. सूचना पर रेल थाना से भी टीम पहुंच गई. छानबीन करने पर महिला की पहचान हुई. परिजनों को बिना बताए महिला बुधवार को ही अपने ससुराल से निकली थी. घटना के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं. छानबीन की जा रही है.

घटना की सूचना मिलने पर पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक्सीटेंड में महिला की मौत की संभावना है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत के कारण क्या थे.इधर, जानकारी मिली है कि 20 दिन पहले महिला अपने ससुराल गई थी. चार महीने से अपने मायके में थी. ससुराल से विवाद करके निकलने का मामला सामने आ रहा है. यह भी सामने आ रहा है चार महीने मायके में रहने के बाद महिला फैमिली प्लानिंग का ऑपरेशन कराने के लिए मायके गई थी. एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रथम दृष्टया एक्सीटेंड में महिला की मौत की संभावना है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा कि मौत के कारण क्या थे.

Tags:Palamaujharkhand PalamuNewsRailway Trackwoman jumped on the railway track in palamudaltonganj'medininagar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.