✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

इंतजार खत्म, बिहार को एक और वंदे भारत की सौगात, पटना से टाटा के बीच चलेगी ट्रेन

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 10:56:46 PM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अगर आप जमशेदपुर यानी टाटानगर में रहते है, पटना जाने के लिए आपकों काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और समय भी अधिक लगता है तो यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाला है. दरअसल रेलवे ने बिहार को एक औऱ वंदे भारत की सौगात दी है. यह ट्रेन पटना से टाटा के लिए चलेगी. रेल मंत्रालय ने इस ट्रेन का रूट भी तय कर दिया है.

इस रूट पर चलेगी ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार पटना-टाटा वंदे भारत सप्ताह मे छह दिन चलेगी. साथ ही सात घंटे में यह ट्रेन आपकों टाटा से पटना पहुंचा देगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ट्रेन में आठ कोच होंगे. इस ट्रेन को टाटानगर, पुरूलिया, अनारा, भोजूडीह, महुदा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद, पटना के रास्ते चलाया जाएगा. वहीं यह ट्रेन टाटानगर से सुबह 6 बजे खुलेगा और दोपहर के एक बजे पटना पहुंचेगी. इसके बाद यह ट्रेन दोपहर दो से तीन बजे के बीच पटना से प्रस्थान कर रात 10 से 11 बजे के बीच टाटानगर पहुंचेगी. फिलहाल रेलवे इस ट्रेन को चलाने की तैयारी पूरी करने में जुटी है. जल्द ही ट्रेन के परिचालन की तिथि निर्धारित की जाएगी.

 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaylatest newstoday jharkhand newsnews jharkhandbreaking newsjharkhandjharkhand today newsjharkhand breaking newsvande bharat expressvande bharatvande bharat trainnew vande bharat expressvande bharat express routevande bharat express trainvande bharat biharvande bharat routebihar vande bharat expresspatna ranchi vande bharat expresspatna vande bharat expressvande bharat express speedvande bharat express patna to tata

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.