✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Gadhwa News:आदिवासी महिला से दुष्कर्म मामले में शुरू हुई राजनीति, महिला के घर लगा नेताओ का जमावड़ा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:10:36 PM

गढ़वा(GADHWA):कभी-कभी हमारे समाज से कुछ ऐसी खबरें और तस्वीरें सामने आती हैं जिसे सुनकर और देखकर आपकी रूह तक कांप जाती हैं उसको सुनकर एक तरफ जहां आप शर्मसार होते हैं वहीं आपको इंसान होने पर भी शर्म आने लगती है. एक ऐसी ही खबर दो दिन पहले झारखंड के गढ़वा जिले से सामने आई थी जहां एक आदिवासी महिला के साथ पिछले 20 सालों से गांव का मुखिया ही दुष्कर्म कर रहा था.

मामले पर शुरू हुई राजनीति

गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के दूधवल गाँव से जब यह खबर सामने आई तो झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इसे एक्स पर पोस्ट किया और कार्रवाई की बात की. वहीं इसके बाद अब झारखंड में इस मुद्दे पर राजनीति शुरू हो गई है और राजनीतिक नेताओं का जमावड़ा अब पीड़ित महिला के घर पर लग रहा है.

पिछले 20 सालों से दुष्कर्म की शिकार हो रही थी महिला

आपको बताये कि गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के दूधवल गांव में एक आदिवासी महिला के साथ 20 वर्षो से यौन शोषण के मामले मे अब राजनीति शुरू हो गई है. बीजेपी जिला अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो के द्वारा बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष राजीव राज तिवारी,मधुलता देवी सहित सात सदस्ययी टीम के द्वारा पीड़िता के घर पहुंच कर वास्तविक घटना की जानकारी ली गई.टीम के पहुंचने के बाद ग्रामीणों के द्वारा पीड़िता एवं उनके परिजनों के द्वारा टीम को 20 वर्षो से घटित घटना की जानकारी दिया.

नेताओं से बात करते हुए फ़फ़क फ़फ़क कर रोने लगे परिजन

जानकारी साझा करते हुए पीड़िता के परिजन फ़फ़क कर रोने लगे तभी टीम के द्वारा सभी को ढ़ाढस बंधाया गया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अधिकारियो से मिलकर बात करने की बात कहीं गई.

Tags:Rape with tribal womenRape with tribal women jharkhandRape with tribal women gadhwaGadhwa rape caseRape in gadhwaCrime in jharkhandCrime in gadhwaBabulal marandiJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayGadhwaGadhwa newsGadhwa news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.